MP Weather: फिर एक्टिव होगा नया चक्रवात, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें मौसम विभाग का पूर्वामुमान

imd weather

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश का मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। एक बार फिर नए चक्रवात के बनने से प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश के संकेत है। रविवार को रीवा, पन्ना और सतना समेत बुंदेलखंड और बघेलखंड के कई जिलों में अच्छी बारिश के आसार हैं। एमपी मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज शनिवार 27 अगस्त 2022 को सभी संभागों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है। वही 3 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, वही 27 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

यह भी पढ़े…PM Kisan: किसानों के लिए खुशखबरी, जल्द खाते में आएंगे 2000-2000, जानें e-KYC और 12वीं किस्त पर अपडेट

एमपी मौसम विभाग (MP Weather alert ) ने आज शनिवार 27 अगस्त को 4 जिलों रीवा, पन्ना और सतना में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। शहडोल और रीवा संभाग के अनेक स्थानों पर, जबलपुर, सागर, नर्मदापुरम, इंदौर, चंबल और भोपाल में कुछ स्थानों पर और इंदौर-उज्जैन संभाग में गरज चमक के साथ कही कहीं बारिश की संभावना है।रीवा,शहडोल,भोपाल, चंबल और नर्मदापुरम संभाग के साथ कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, बालाघाट, सागर, छतरपुर, शिवपुरी,ग्वालियर और दतिया में बिजली गिरने औऱ चमकने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।इसके अलावा चंबल और ग्वालियर संभाग के जिले में भी अच्छी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के अनुसार, 24 घंटे में पूर्वी मध्यप्रदेश में एक नए चक्रवात के एक्टिव होने के आसार है, जिसके प्रभाव से जबलपुर सहित संभाग के जिलों में मध्यम से लेकर झमाझम बारिश की संभावना है। 27 या 28 अगस्त को तेज बारिश की संभावना है। 29 अगस्त को नया चक्रवातीय घेरा बन रहा है, जिससे बंगाल की खाड़ी से नमी आएगी और ग्वालियर में बादल छाएंगे। 30 से 31 अगस्त को हल्की बारिश होगी और सितंबर में नया कम दवाब का क्षेत्र बनने पर वर्षा की संभावना रहेगी।

यह भी पढ़े.. CG Weather: मौसम में फिर बदलाव, इन जिलों में बारिश के आसार, सितंबर में होगी मानसून की विदाई, जानें विभाग का पूर्वानुमान

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के अनुसार, रविवार से एक बार फिर पूर्वी मध्यप्रदेश यानी महाकौशल के जबलपुर से लेकर बुंदेलखंड और बघेलखंड में झमाझम बारिश हो सकती है। रविवार सुबह तक रीवा, पन्ना और सतना में भारी बारिश और शहडोल, भोपाल, नर्मदापुरम, चंबल, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, बालाघाट, सागर, छतरपुर, शिवपुरी, ग्वालियर और दतिया में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।वही इंदौर और उज्जैन संभागों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी के साथ हवाओं की रफ्तार 40 से लेकर 50 किमी प्रतिघंटा रह सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews