MP Weather: आज सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, 17 नवंबर के बाद बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड, पढ़े पूर्वानुमान

mp weather news

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। वर्तमान में  प्रदेश में कोई सिस्टम नहीं है, जो मौसम को प्रभावित कर सके, लेकिन आज रविवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके प्रभाव से एक बार फिर मौसम में बदलाव होगा। सोमवार 14 और मंगलावर 15 नवंबर को तापमान में बढ़ोतरी होगी।इस पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने के बाद फिर से मौसम में बदलाव शुरू हो जाएंगे। 17 नवंबर से ठंड में इजाफा होगा और पारा गिरेगा। नए पश्चिमी विक्षोभ से बादल छा सकते है। साेमवार से हवाओं का रुख बदलने से मंगलवार से न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे कुछ बढ़ाेतरी हाेने लगेगी।

यह भी पढ़े..MP Government Jobs 2022: 1900 से ज्यादा अलग अलग पदों बंपर भर्ती, 12 दिसंबर से पहले करें अप्लाई, जानें आयु-पात्रता

मौसम विभाग (MP Weather Today) के अनुसार, 13 नवंबर को उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसका प्रभाव पड़ने से रात के तापमान में 48 घंटे बाद फिर वृद्धि हो सकती है। 4 दिन बाद प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू होने के आसार हैं। 17 नवंबर के बाद ही इंदौर में कड़ाके की ठंड का असर देखने को मिलेगा।हिमालय में हुई बर्फबारी के कारण उत्तरी हवा आ रही है, जिसके कारण 17 के बाद प्रदेशभर में ठंड का असर दिखाई देगा। मध्यप्रदेश में अच्छी कड़ाके की ठंड दिसंबर से शुरू होगी और फरवरी तक रहेगी।

यह भी पढ़े..Bank Holiday : फटाफट निपटा लीजिए सारे जरूरी काम, आज 13 से 27 नवंबर के बीच इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें लिस्ट

मौसम विभाग (MP Weather update) के अनुसार, रविवार से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसका असर सोमवार व मंगलवार को दिखेगा और तापमान में वृद्धि होगी।इसका असर ग्वालियर चंबल संभाग पर 14 व 15 नवंबर को दिखेगा और दो दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी। राजस्थान सहित उत्तर भारत का मौसम प्रभावित होगा। दो दिनों तक बादल छा सकते हैं।  पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के बाद फिर से तापमान में गिरावट आएगी और ठंड बढ़ने लगेगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews