MP Weather: बदला मौसम, आज 15 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि की चेतावनी, 25 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, गिरेगा तापमान, जानें IMD का ताजा पूर्वानुमान

MP weather

MP Weather Alert Today : पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव आज बुधवार को मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश, घने कोहरे और ओले गिरने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने आज ग्वालियर-चंबल में कोहरा के साथ बारिश, और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।वही भोपाल, उज्जैन, छिंदवाड़ा हल्की बारिश होने का अनुमान है। फिलहाल 2-3 दिन मौसम का मिजाज यूहीं बना रहेगा, लेकिन इसके बाद तापमान में तेजी से गिरावट आएगी और कड़ाके की ठंड पड़ेगी। इस दौरान कहीं कहीं शीतल दिन और शीतलहर की भी स्थिति बनेगी।

एक दर्जन से ज्यादा जिलों में कोहरे का अलर्ट

मध्य प्रदेश मौसम विभाग के मुताबिक, आज बुधवार को मंडला के साथ-साथ नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, इंदौर, अलीराजपुर, धार, देवास, शाजापुर, राजगढ़, आगर, हरदा, नर्मदापुरम, नरसिंगपुर, निवारी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, दमोह में उथले से मध्यम कोहरा (एसएमएफ) रहेगा। दोपहर के समय बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, उज्जैन, शाजापुर, आगर, देवास, इंदौर, डिंडोरी और छिंदवाड़ा में हल्की बारिश होने की संभावना है।इस दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट की भी संभावना है।भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, नर्मदापुरम, सागर, जबलपुर संभाग के जिलों में सुबह मध्यम स्तर का कोहरा रहने की आशंका है।

आज इन जिलों में बारिश-ओलावृष्टि के आसार

मध्य प्रदेश मौसम विभाग ने बुधवार को चंबल संभाग के जिलों में और निवाड़ी, बैतूल, खरगोन, खंडवा, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, शिवपुरी, ग्वालियर और दतिया जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।वही मंदसौर, नीमच, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया जिले और चंबल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं गरज चमक एवं वज्रपात के साथ ओलावृष्टि होने की चेतावनी जारी की गई है। इंदौर एवं नर्मदापुरम संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है।वर्तमान में पश्चिमी मध्यप्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिससे अरब सागर से नमी आएगी और मध्य प्रदेश का 2-3 दिन मौसम बिगड़ेगा। हवा का रुख पश्चिमी या उत्तर पश्चिमी हो सकता है।  वही पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत से आगे बढ़ जाने के कारण मौसम साफ होने लगेगा।

पिछले 24 घंटे का हाल

  • आज सुबह भिंड, मुरैना, दतिया, ग्वालियर, श्योपुर कलां, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, सागर, जबलपुर, डिंडोरी, अनुपपुर में मध्यम से घना कोहरा (एमडीएफ) रहा।
  • कटनी, उमरिया, शहडोल, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली जिलों में सागर, ग्वालियर, जबलपुर हवाई अड्डे पर न्यूनतम दृश्यता 50 मीटर, भोपाल एयरपोर्ट में 100 मीटर, मंडला में 200 मीटर, खजुराहो हवाई अड्डे में 400 मीटर, टीकमगढ़ में 500 मीटर; और इंदौर एयरपोर्ट में 600 मीटर रही।
  • नरसिंहपुर में 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। ग्वालियर में 10.6, दतिया में 10.8, छतरपुर में 11.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। दतिया में 20.5 ग्वालियर में 20.02 कटनी में 20.3 अशोकनगर में 20.4 और शिवपुरी में 20.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews