मध्य प्रदेश मौसम अपडेट: आज 13 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट, मेघगर्जन के साथ चलेगी तेज हवा, जानें अपने शहर का हाल-IMD अपडेट

अगले 3 दिन प्रदेश में नए वेदर सिस्टम के असर से भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, चंबल, रीवा, सागर और शहडोल संभाग बादल बारिश की स्थिति बनेगी हालांकि इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम में बादल छा सकते है और बूंदाबांदी हो सकती है।
mp weather

MP Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से आज रंगपंचमी पर एक दर्जन से ज्यादा जिलों में मेघगर्जन के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 22 मार्च तक प्रदेश में वर्षा का दौर जारी रह सकता है, इसके बाद मौसम शुष्क होने लगेगा और गर्मी का अहसास होगा।

भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, शहडोल, चंबल और सागर संभाग में 20-21 मार्च को तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।इस दौरान तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।

रंगपंचमी पर इन शहरों पर जमकर बरसेंगे बादल

आज बुधवार को जबलपुर, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, मैहर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में गरज-चमक, आंधी और हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

MP Weather Department Forecast

वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ दक्षिण-पूर्वी ईरान एवं उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। मध्य छत्तीसगढ़ से लेकर कर्नाटक तक एक द्रोणिका बनी हुई है।बंगाल की खाड़ी से आने वाली दक्षिण-पूर्वी एवं अरब सागर से उत्तर-पश्चिमी हवा का सम्मिलन होगा।इसका प्रभाव बुधवार से छत्तीसगढ़ एवं उससे लगे पूर्वी मध्य प्रदेश में दिखाई देगा।इसके चलते 19 से 22 मार्च तक बादल बारिश और तेज हवा की स्थिति बनी रहेगी।

MP Weather : 20-22 मार्च को इन जिलों में अलर्ट

  • 20 मार्च गुरूवार: जबलपुर, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, दमोह, सागर, विदिशा, रायसेन, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, कटनी, मैहर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश ।
  • 21 मार्च शुक्रवार : ग्वालियर, जबलपुर, नीमच, मुरैना, भिंड, श्योपुर, दतिया, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, नर्मदापुरम, छतरपुर, दमोह, सिवनी, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी में बारिश और आंधी ।
  • 22 मार्च: रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मंडला और बालाघाट में गरज-चमक के साथ बारिश होने का अलर्ट है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews