MP Weather : कई वेदर सिस्टम सक्रिय, 3 संभागों और 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की चेतावनी, पढ़े मौसम विभाग का पूर्वानुमान

mp weather

MP Weather Alert Today : एक साथ 3 मौसम प्रणालियों के सक्रिय होने से अगले 24 घंटे में मध्यम से भारी बारिश के संकेत है। आज सोमवार को 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वही भोपाल और उज्जैन संभाग के जिलों में तेज बारिश हो सकती है। एमपी मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे में यह और कमजोर होकर साइक्लोनिक सर्कुलेशन में बदल जाएगा, जिससे उत्तरी मध्यप्रदेश में असर रहेगा और दक्षिण हिस्से में बारिश में कमी आएगी।बता दे कि अभी तक पूर्वी हिस्से में 2% कम और पश्चिमी मध्यप्रदेश में 9% कम बारिश हुई है।

22-23 को ग्वालियर संभाग में अच्छी बारिश के आसार

एमपी मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 21 अगस्त को मानसून ट्रफ लाइन उत्तर की ओर खिसकना शुरू होगी, जिसके चलते हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना बनी हुई है। अगले 24 घंटे के दौरान भी ग्वालियर संभाग में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, लेकिन 22 से 23 अगस्त को संभाग में अधिकांश क्षेत्रों में अच्छी बारिश हो सकती है। गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर जिलों में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश भी हो सकती है। वही आज इंदौर में बादल छाए रहेंगे और दिन भर हल्की बूंदाबांदी और हल्की वर्षा होने के आसार है।

48 घंटे के बाद फिर बदलेगा मौसम

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, वातावरण में नमी रहने के कारण सोमवार को भोपाल, उज्जैन एवं ग्वालियर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है।  एक मानसून द्रोणिका जेसलमेर, कोटा, उत्तर मध्य प्रदेश, रायपुर से बंगाल की खाड़ी तक जा रही हैं। इसके असर से सोमवार को जबलपुर के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा होने की संभावना है, इसके बाद मानसूनी प्रणालियों कमजोर होने लगेगी और बारिश का दौर धीमा होने लगेगा।

अगले 24 घंटे का हाल

  • विदिशा, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, मंदसौर, आगर-मालवा, नीमच, गुना, अशोकनगर, छिंदवाड़ा, सिवनी, पन्ना, सागर, छतरपुर में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
  • भोपाल, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, देवास, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, बालाघाट, दमोह, टीकमगढ़ और निवाड़ी में हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

पिछले 24 घंटे का हाल

  • रविवार को सुबह साढ़े आठ से शाम साढ़े पांच बजे तक रतलाम में 25, बैतूल में 13, जबलपुर में 11.4, रीवा में 11, पचमढ़ी में सात, मंडला एवं धार में दो, उज्जैन में एक, मलाजखंड में 0.8, इंदौर में 0.7, छिंदवाड़ा में 0.4 मिलीमीटर वर्षा हुई। भोपाल, खजुराहो एवं नर्मदापुरम में बूंदाबांदी हुई।
  • सबसे ज्यादा बारिश नरसिंहपुर में 40 इंच से अधिक है। सिवनी में 37 इंच, मंडला-जबलपुर में 35, डिंडोरी में 34 से ज्यादा बारिश ।
  • इंदौर, अनूपपुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, पन्ना, सागर, शहडोल, उमरिया, रायसेन और नर्मदापुरम में 28 इंच या इससे ज्यादा।दमोह, कटनी, निवाड़ी, बैतूल, भिंड, हरदा, रतलाम, सीहोर और विदिशा में आंकड़ा 24 इंच से अधिक है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews