MP Weather: 3 दिन बाद एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, गिरेगा तापमान, बढ़ेगी ठंड, पढ़े मौसम विभाग का पूर्वानुमान

mp weather news

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। 18 नवंबर को फिर नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, जिससे कश्मीर की ठंडी हवा थमेगी। एमपी मौसम विभाग (MP Meteorological Department) की मानें तो 21 नवंबर से एक बार फिर तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। आगामी दो दिनों में दिन और रात के तापमान में कुछ जिलों में गिरावट दर्ज हो सकती है। उत्तर से ठंडी हवाएं 15 से 20 नवंबर के बीच उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में जारी रहेंगी।

यह भी पढ़े..लाखों कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, अब ई-सर्विस बुक से मिलेगी पदोन्नति-छुट्टियां, 30 नवंबर लास्ट डेट, ऐसे मिलेगा लाभ

मौसम विभाग (MP Weather Today ) के अनुसार, ग्वालियर चंबल संभाग पर आज 15 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा और दो दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी।इससे 17 नवंबर के बाद इंदौर में कड़ाके की ठंड का असर देखने को मिलेगा। 18 नवंबर से तापमान में कुछ गिरावट तो होगी, लेकिन बहुत ज्यादा ठंड नहीं रहेगी। मौसम में उतार-चढ़ाव की स्थिति नवंबर के अंत तक बनी रहेगी। आज मंगलवार का मौसम शुष्क रहेगा। दिन में तापमान 28-30 डिग्री के बीच रहने की संभावना है, जबकि शाम होते ही तापमान गिरने लगेगा और ठंडक रहेगी।

मौसम विभाग (MP Weather update) के अनुसार,  पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान पर बना हुआ है, जो 19 नवंबर तक यह उत्तर भारत में सक्रिय होगा। अगले वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने से जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट और हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जिसके असर से मध्य प्रदेश में नवंबर के तीसरे हफ्ते से तापमान गिर सकता है। 21 के बाद प्रदेश के कई जिलों में तेज ठंड का असर देखने को मिलेगा।अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्यप्रदेश सहित मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है।

यह भी पढ़े…MP: यात्रियों के लिए जरूरी खबर, जम्मूतवी एक्सप्रेस समेत 13 ट्रेनें आज रद्द, 5 ट्रेनों के रुट बदले, देखें शेड्यूल

सोमवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान 32 डिग्री के ऊपर दर्ज किया गया तो न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री तक पहुंच गया। एमपी में सबसे गर्म इलाकों में खरगोन 32.7, दमोह में 31.8, खंडवा में 31.1, गुना में 31, राजगढ़-नौगांव में 30.8, उज्जैन में 30.6, रतलाम में 30.2, ग्वालियर में 30.6, नर्मदापुरम में 30 डिग्री पारा रहा।वहीं न्यूनतम तापमान कई जिलों में सामान्य से नीचे रहा. प्रदेश में सबसे ठंडा पचमढ़ी रहा, जहां का तापमान 10 डिग्री के नीचे यानी 7.4 पर पहुंच गया। उमरिया में 9.4, छिंदवाड़ा में 9.9, रायसेन-मंडला-नौगांव 10, जबलपुर में 10.2, खजुराहो में 11, बैतूल-रीवा में 12 डिग्री तापमान के साथ प्रदेश के ठंडे इलाकों में शामिल रहे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews