MP के मौसम में बड़ा बदलाव, एक साथ कई सिस्टम सक्रिय, छाए रहेंगे बादल, 4 संभागों में गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट, ओले गिरने की भी आशंका

MP weather

MP Weather Alert Today : आज शनिवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसका रविवार से मध्य प्रदेश पर प्रभाव देखने को मिलेगा। रविवार से प्रदेश के कई जिलों में बादल छाने और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान जबलपुर-नर्मदापुरम समेत 10 जिलों में ओले भी गिर सकते हैं। इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन संभाग में बादल छाए रहेंगे। वही दिन के तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट हो सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, आज 24 फरवरी को एक नए पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में सक्रिय होने जा रहा है, इसके असर से 25 फरवरी से सिवनी, बालाघाट ,नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, डिंडोरी और मंडला, भोपाल, सीहोर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, रायसेन, सागर, विदिशा, छतरपुर, दमोह, जबलपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, उमरिया, कटनी, पन्ना, सतना, शहडोल, अनूपपुर, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली समेत अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि की आशंका भी जताई गई है।

अगले तीन तक इन जिलों में बारिश की चेतावनी

  • 25 फरवरी को जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी समेत बैतूल, नर्मदापुरम, बुरहानपुर में हल्की बारिश होने की संभावना है।
  • 26 फरवरी को रीवा, जबलपुर, शहडोल, नर्मदापुरम, भोपाल और इंदौर संभाग के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। मंडला, डिंडोरी, नरसिंहपुर, अनूपपुर, जबलपुर, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट में ओले गिरने की संभावना है।
  • 27 फरवरी को सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, उमरिया, कटनी, शहडोल, अनूपपुर, सीधी, सिंगरौली, रीवा और मऊगंज में बारिश होने की संभावना है।
  • 26-27 फरवरी को भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं।

एक साथ कई सिस्टम सक्रिय, 3 संभागों में बिगड़ेगा मौसम

  • वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू के आसपास द्रोणिका के रूप में बना है और मराठवाड़ा से लेकर तमिलनाडु तक एक द्रोणिका बनी हुई है। इसके साथ उत्तरी छत्तीसगढ़ पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इसके अलावा ऊंचाई के स्तर पर हवाओं का रुख उत्तरी बना हुआ है। 24 फरवरी को भी उत्तर भारत में आने वाले पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है।
  • इन सभी मौसम प्रणालियों के एक साथ सक्रिय होने से 25 फरवरी से फिर प्रदेश का मौसम बिगड़ेगा और बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना जताई गई है।अगले 3 दिनों में नर्मदापुरम जबलपुर संभाग के जिलों में बारिश और भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर संभाग के जिलों ओले गिरने की भी आशंका है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews