मध्य प्रदेश मौसम : आज शनिवार को 28 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मेघगर्जन-वज्रपात-आंधी, जानें अपने शहर का हाल- IMD का नया अपडेट

मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय है जिसके चलते आज शनिवार को 2 दर्जन से ज्यादा जिलों में अति भारी या भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है फिलहाल अगले 4 दिन तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा।
MP Weather

अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर मध्य प्रदेश में लगातार बारिश का दौर जारी है। नदी नाले उफान पर आ गए है। कई गांवों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। सड़कों पर जलभराव होने लगा है।शुक्रवार को 27 से अधिक जिलों में बारिश हुई। आज शनिवार को 28 जिलों में अति भारी या भारी बारिश का ऑरेंज-यलो अलर्ट जारी किया गया है।

इस दौरान 4 से 8 इंच तक पानी गिर सकता है।फिलहाल 8 जुलाई तक मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा। पूर्वी हिस्से में सिस्टम का असर ज्यादा रहेगा। भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए आज शनिवार को मंडला और डिंडौरी में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है।अब सोमवार को स्कूल खुलेंगे।

मध्य प्रदेश मौसम विभाग का पूर्वानुमान

  • उत्तरी पूर्वी मध्य प्रदेश में हवा के ऊपरी स्तर पर एक और चक्रवात सक्रिय है, जिससे खासतौर पर पूर्वी एमपी के हिस्सों में तेज बारिश की संभावना है।ओडिशा और उसके आसपास के क्षेत्रों में हवा के ऊपरी हिस्से में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
  • एक मानसूनी द्रोणिका मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्से से गुजर रही है, जो बंगाल की खाड़ी से लेकर राजस्थान तक फैली हुई है। इसके प्रभाव से रीवा, सागर, शहडोल और जबलपुर संभाग के जिलों में मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

MP Weather : 8 जुलाई तक ऐसा रहेगा मौसम

शनिवार 5 जुलाई: जबलपुर, मंडला, बालाघाट, कटनी, दमोह, नरसिंहपुर, विदिशा, सीहोर, रायसेन और नर्मदापुरम में अति भारी बारिश का अलर्ट ।भोपाल, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, रतलाम, उज्जैन, इंदौर, देवास, हरदा, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी, सागर, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी और अनूपपुर में भारी बारिश ।बाकी जिलों में बारिश का यलो अलर्ट ।

रविवार 6 जुलाई: भोपाल, मंडला, डिंडौरी, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, राजगढ़, विदिशा और गुना में भारी बारिश का अलर्ट है। अन्य जिलों में भी बारिश ।

सोमवार 7 जुलाई: जबलपुर, मंडला, सिवनी, बालाघाट, रायसेन, नरसिंहपुर और छिंदवाड़ा में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट ।शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, नर्मदापुरम, बैतूल, सागर, छतरपुर, दमोह, पांढुर्णा, कटनी, उमरिया और डिंडौरी में भारी बारिश।

मंगलवार 8 जुलाई: जबलपुर, मंडला, बालाघाट, सिवनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, रायसेन और नर्मदापुरम में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट । सीहोर, बैतूल, सागर, दमोह, कटनी, उमरिया और डिंडौरी में भारी बारिश ।अन्य जिलों में भी बारिश ।

MP Weather Forecast till 8 July

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews