MP Weather : नए सिस्टम से फिर बदलेगा मौसम, 15 सितंबर से झमाझम के आसार, आज 21 जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट, जानें IMD पूर्वानुमान

mp weather

MP Weather Alert Today : मध्यप्रदेश में कोई मजबूत सिस्टम के सक्रिय ना होने के चलते फिलहाल 3-4 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार है, लेकिन 13 और 14 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया के एक्टिव होते ही 15 सितंबर से झमाझम बारिश होने का अनुमान है। नए सिस्टम के प्रभाव से बारिश का दौर 2 हफ्तों और यानि 21-22 सितंबर तक जारी रह सकता है।अगले 24 घंटे के दौरान रीवा, सागर, ग्वालियर, चंबल में भारी वर्षा तो नर्मदापुरम, भोपाल सहित आसपास के जिलों में हल्की बार‍िश की संभावना हैं।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, आज मंगलवार को गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, अनूपपुर, उमरिया, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, टीकमगढ़ और निवाड़ी में गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
  • भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत बाकी जिलों में मौसम साफ रहेगा, लोकल सिस्टम के प्रभाव से बादल छाने के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।
  • दतिया, मुरैना, भिंड, डिंडोरी, अनूपपुर, टीकमगढ़, सतना और रीवा में मध्यम से भारी बार‍िश की संभावना है।
  • अगले 24 घंटे के लिए जबलपुर सहित संभाग के कटनी, मंडला, डिंडौरी सहित आस-पास के जिलों में मध्यम से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, मौसम को प्रभावित करने वाला एक चक्रवात उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश पर बना हुआ है। इस चक्रवाती परिसंचरण से पूर्वी मध्य प्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़ से होते हुए एक ट्रफ रेखा पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तक जा रही है।  इसके असर से प्रदेश में कहीं मध्यम तो कहीं भारी हो रही है।  ग्वालियर-चंबल और जबलपुर में 13-14 सितंबर से बंगाल की खाड़ी में सक्रिय होने वाले नए चक्रवाती घेरे के प्रभाव से मौसम में बदलाव आएगा और 18 सितंबर तक वर्षा का दौर चलेगा।वही इंदौर में अगले तीन से चार दिन तक बारिश की गतिविधियां थमी रहेगी।वही 15 से 18 सितंबर तेज बा‍र‍िश होने की संभावना है।

एमपी में अबतक कहां कितनी हुई बारिश

बता दे कि मध्य प्रदेश में अब तक 30.09 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि 34.19 इंच बारिश होना चाहिए थी, जो कि आंकड़े से 12% कम है। 11 सितंबर तक पूर्वी हिस्से में 10% कम तो पश्चिमी हिस्से में औसत 14% बारिश कम हुई है। नरसिंहपुर में अब तक 44.88 इंच तो सिवनी में 39.96 इंच, मंडला, डिंडोरी-जबलपुर में 39 इंच से ज्यादा वर्षा हो चुकी है। अनूपपुर, छिंदवाड़ा में आंकड़ा 36 इंच से अधिक है। इंदौर में 35 इंच से ज्यादा बार‍िश हो चुकी है। रायसेन, नर्मदापुरम, बालाघाट, कटनी, पन्ना, सागर, शहडोल और उमरिया में आंकड़ा 35 इंच या इससे अधिक ही है। वहीं अशोकनगर, बड़वानी, ग्वालियर, खंडवा, खरगोन, मंदसौर, मुरैना में बारिश का आंकड़ा 20 इंच या इसके आसपास ही है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews