MP को उपचुनाव से पहले मिलेगा तोहफा, CM Shivraj देंगे 1566 करोड़ की योजना का लाभ

MP Shivraj Government

सिंगरौली, डेस्क रिपोर्ट। मप्र (MP) में सौगात मिलने का सिलसिला जारी है। अब उपचुनाव (MP By-election) से पहले CM Shivraj मध्यप्रदेश के सिंगरौली को बड़ी सौगात देंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chouhan)  जन-कल्याण एवं सुराज अभियान के अंतर्गत सिंगरौली (singrauli) जिले की जनता को कई सौगातें देंगे। सीएम शिवराज (CM Shivraj) 4 अक्टूबर को सिंगरौली जिले की चितरंगी से जल-प्रदाय योजनाओं और लोक निर्माण विभाग के विभिन्न कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। जल जीवन मिशन (jal jivan mission) में 1566 करोड़ 49 लाख रूपये से अधिक लागत की जल प्रदाय योजनाओं का शिलान्यास किया जायेगा।

इन जल-प्रदाय योजनाओं से सिंगरौली जिले के सिंगरौली, चितरंगी, देवसर और सीधी जिले के धौहनी तथा सिंहावल विधानसभा क्षेत्रों के 3 लाख से अधिक परिवारों को नल कनेक्शन से जल प्रदाय किया जा सकेगा। इसी क्रम में रीवा संभाग के 200 ग्राम में 197 करोड़ 6 लाख रूपये लागत की जल प्रदाय योजनाओं का भी शिलान्यास किया जायेगा। इनसे 94 हजार 214 परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन से पेयजल उपलब्ध करवाया जायेगा। आगामी 30 वर्षों हेतु रूपांकित जनसंख्या के आधार पर इन जल-प्रदाय योजना का सर्वे तथा अनुमान कर कार्य प्रारम्भ किए जा रहे हैं।

Read More: Navratri 2021: नवरात्रि के 9 विशेष दिनों में क्या है इन रंगों का महत्व, करना चाहिए धारण

प्रदेश की पूरी ग्रामीण आबादी को नल से जल उपलब्ध करवाने के लिए जल जीवन मिशन में जल-प्रदाय योजनाओं के निर्माण का क्रियान्वयन निरन्तर जारी है। इन जल-प्रदाय योजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम में 1428 स्कूलों और 960 आँगनबाड़ी केन्द्रों में भी नल कनेक्शन के जरिए जल पहुँचाने के लिए 33 करोड़ 98 लाख रूपये की लागत के कार्यों को शामिल किया गया है।

सिंगरौली और सीधी जिले के करीब 700 ग्रामों के लिए निर्मित की गई इन जल-प्रदाय योजनाओं से लगभग 11 लाख आबादी को लाभ पहुँचेगा। रिहन्द बाँध के जल-स्त्रोत से बनी बैढ़न-एक-जल-प्रदाय योजना में बैढ़न के 183 एवं चितरंगी के 100 ग्रामों, सोन नदी के जल-स्त्रोत से बैढ़न-दो जल प्रदाय योजना में 184 ग्राम और गोड़ बाँध के जल-स्त्रोत से गोंड देवसर जल-प्रदाय योजना में 206 ग्रामों को शामिल किया गया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews