PM KISAN : करोड़ों किसानों को सोमवार को मिलेगी सौगात, जारी होगी 13वीं किस्त, केन्द्रीय मंत्री ने किया ट्वीट, खाते में आएंगे 2000-2000

pm kisan yojana

PM Kisan Samman Nidhi Scheme 2023 : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के करोड़ों लाभार्थी किसानों के लिए गुड न्यूज है। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मोदी सरकार ने पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त की तारीख का ऐलान कर दिया है। पीएम मोदी द्वारा 27 जनवरी सोमवार को कर्नाटक से 13वीं के 2000-2000 रुपए किसानों के खातों में जारी किए जाएंगे। केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने इसकी जानकारी ट्वीट कर दी है।

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने एक ट्वीट में जानकारी दी है कि पीएम मोदी 27 फरवरी 2023 को कर्नाटक के बेलगावी में पीएम किसान योजना के तहत लाभार्थी किसान परिवारों के खाते में 13वीं किस्त हस्तांतरित करेंगे और किसान भाइयों एवं बहनों से संवाद करेंगे। इससे पहले केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने ट्वीट कर कहा था कि पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी 13वीं किस्त करोड़ों किसानों के खाते में ट्रांसफर करेंगे।

8 करोड़ किसानों को मिलेगा लाभ

ये राशि डीबीटी के माध्यम से किसानों को ट्रांसफर की जाएगी। पीएम किसान योजना के तहत सरकार 8 करोड़ किसानों को 16 हजार करोड़ रुपये की 13वीं किसान सम्मान निधि किस्त जारी करेगी।ध्यान रहे 13वीं किस्त का लाभ केवल उन किसानों को ही मिलेगा जिन्होंने ई-केवाईसी के साथ भूमि सत्यापन हो चुका हो। इसके अलावा खाता आधार से जुड़ा होना चाहिए और बैंक खाता NPCI से लिंक होना चाहिए।   अधिक जानकारी और अपडेट्स के लिए किसान अधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर विजिट करते रहे ।

किसान यहां कर सकते है संपर्क

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त को लेकर किसान आधिकारिक ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं। पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर भी संपर्क कर सकते हैं। यहां किसानों की सारी समस्याओं का समाधान किया जा सकेगा।

PM Kisan-लिस्ट में चेक करें अपना नाम

  1. सबसे पहले पीएम किसान की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  2. इसके बाद होम पेज पर दिए गए ‘Farmers Corner’ सेक्शन पर जाकर ‘Beneficiary Status’ विकल्प चुनें।
  3. अब अपना आधार नंबर या बैंक अकाउंट नंबर दर्ज करें। इसके बाद ‘डेटा प्राप्त करें’ के ऑप्शन पर क्लिक करें।
    प्रोसेस पूरी करते ही आपके सामने किस्त का स्टेटस पता चल जाएगा।
  4. अगर पीएम किसान योजना के स्टेटस के आगे YES लिखा है तो आप समझ लीजिए कि आपके खाते में 13वीं किस्त ट्रांसफर कर दी जाएगी।
  5. अगर इनमें से किसी भी जगह NO लिखा है तो आपकी किस्त रुक सकती है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews