Inheritance Tax पर पीएम मोदी का हमला, बोले- कांग्रेस का मंत्र है, “कांग्रेस की लूट- जीवन के साथ भी, जीवन के बाद भी”

पीएम ने कहा कि जब तक आप जीवित रहेंगे कांग्रेस आपको ज्यादा टैक्स से मारेगी और जब आप जीवित नहीं रहेंगे तो इनहेरितेंस टैक्स का बोझ लाद देगी, पीएम ने कहा कांग्रेस ने पूरी  पार्टी अपनी पैतृक संपत्ति मानकर आपने बच्चों को दे दी लेकिन ये नहीं चाहते कि एक सामान्य भारतीय  अपनी संपत्ति अपने बच्चों को दे।
Modi

INHERITANCE TAX : लोकसभा चुनाव 2024 (lok sabha election 2024) के दौरान विरासत टैक्स का मुद्दा इन दिनों तेजी से छाया हुआ है, पीएम मोदी और भाजपा इसे लेकर कांग्रेस अपर हमलावर है, छत्तीसगढ़ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए जमकर निशाना साधा ।

Inheritance Tax पर पीएम का बड़ा हमला 

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के शहजादे के सलाहकार, उनके पिताजी के भी सलाहकार ने पहले भी कहा था कि हमारे देश का जो मिडिल क्लास है जो मेहनत करके कमाते हैं उनपर ज्यादा टैक्स लगाना चाहिए, अब ये एक कदम आगे चले गए हैं, अब कांग्रेस का कहना है कि वो विरासत टैक्स यानि इनहेरितेंस टैक्स लगाएगी।

कांग्रेस को लिया आड़े हाथ 

यानि कांग्रेस माता पिता से मिलने वाली विरासत पर भी टैक्स लगाएगी, आप जो अपनी मेहनत से संपत्ति जुटाते हैं वो आपके बच्चों को नहीं मिलेगी, बल्कि कांग्रेस सरकार का पंजा उसे भी आपसे छीन लेगा, पीएम ने कहा इसका मतलब है कांग्रेस का मंत्र है,  कांग्रेस की लूट, जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी।

पैतृक संपत्ति को लेकर कही ये बात 

उन्होंने कहा कि जब तक आप जीवित रहेंगे कांग्रेस आपको ज्यादा टैक्स से मारेगी और जब आप जीवित नहीं रहेंगे तो इनहेरितेंस टैक्स का बोझ लाद देगी, पीएम ने कहा कांग्रेस ने पूरी  पार्टी अपनी पैतृक संपत्ति मानकर आपने बच्चों को दे दी लेकिन ये नहीं चाहते कि एक सामान्य भारतीय  अपनी संपत्ति अपने बच्चों को दे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews