Raisen News: अजा, अ.ज.जा जन-प्रतिनिधियों के लिए विधायक की कैसी सोच, Audio Viral

Raisen News: अजा, अ.ज.जा जन-प्रतिनिधियों के लिए विधायक की कैसी सोच, Audio Viral

रायसेन, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (MP) में इन दिनों बिजली कटौती (electricity) एक बड़ी गंभीर समस्या बनी हुई है। कई जिलों में घंटों हो रही बिजली कटौती को लेकर कई विधायक (MLA) और सांसद (MP) द्वारा राज्य शासन को जानकारी दी है। इस बीच रायसेन जिले के उदयपुरा बरेली विधानसभा के कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल (devendra patel) जोकि जिले के इकलौते कांग्रेस के विधायक हैं। वही दूसरी और जिले के बरेली विद्युत वितरण कंपनी के डीई उप प्रबंधक क्षितिज गौतम की बातचीत का यह ऑडियो रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कांग्रेस विधायक विद्युत वितरण कंपनी पर गंभीर आरोप लगा रहे है।

Read More: MP: खंडवा लोकसभा उपचुनाव में “शेरा” की दहाड़, Congress का टिकट तो पत्नी को ही मिलेगा

इस रिकॉर्डिंग में कांग्रेस विधायक कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल का डीई से कहना है कि तुम जानबूझकर मेरे क्षेत्र के ग्रामीणों की लाइट काट रहे हो पूरे मध्यप्रदेश में कहीं भी ग्रामीण बिल नहीं देते अगर मेरे क्षेत्र के ग्रामीणों की बिजली काटी तो मैं आंदोलन करूंगा साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सुहागपुर, पिपरारिया, होशंगाबाद जिले में और सिलवानी विधानसभा और सांची विधानसभा क्षेत्र की बिजली नहीं काटी जा रही। विद्युत वितरण कंपनी के बरेली के डी क्षितिज गौतम बोल रहे हैं कि सब जगह यह कार्यवाही हो रही है, सुनिए पूरा ऑडियो!

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews