Rajasthan Weather : मौसम में बदलाव, कई क्षेत्रों में छाएंगे बादल, 5 जिलों में बारिश-आंधी, पढ़े IMD का पूर्वानुमान, जानें मानसून पर भी अपडेट

Rajasthan Weather,

Rajasthan Weather Update Today : अप्रैल में राजस्थान के मौसम में बार बार अलग अलग बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी बारिश-आंधी तो कभी तापमान में वृद्धि से गर्मी में इजाफा हो रहा है। आज बुधवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी के संकेत मिले है। राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, आज 5 जिलों में बूंदाबांदी और 10 जिलों में बादल छाने के आसार है। 14 अप्रैल तक तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। जयपुर, अजमेर, अलवर, सीकर, कोटा, चूरू, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर में इस सप्ताह से वृद्धि होना शुरू हो जाएगी।

आज इन जिलों में बारिश-बादल छाने के आसार

राजस्थान मौसम विभाग की मानें तो आज राजस्थान के पश्चिमी हिस्से में धूल भरी आंधी के साथ गरज के साथ बारिश देखने को मिल सकती है । जयपुर में आज बादल छाए रहेंगे,अजमेर बिकानेर ,अलवर,चुरु,दौसा,जेसलमेर,जोधपुर और उदयपुर में भी हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। चूरू, झुंझुनू, सीकर, नागौर (पश्चिम) बीकानेर (पूर्व) जिले और आसपास के क्षेत्रों मे कहीं-कहीं पर मेघगर्जन के साथ बूंदाबांदी तेज हवाएं चलने की संभावना है।  जयपुर, अजमेर, बीकानेर, अलवर, चुरू, दौसा, जैसलमेर, जोधपुर, उदयपुर में हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। इस हफ्ते प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहने के आसार है।अन्य हिस्सों में 3 दिनाें तक पारे में हल्की वृद्धि होने का अनुमान है ।

जानिए राजस्थान के जिलों के मौसम का हाल

राजस्थान मौसम विभाग की मानें जयपुर में तापमान 25 से 37 डिग्री सेल्सियस तो अजमेर में तापमान 23 से 37 डिग्री सेल्सियस रहने के बीच रहने का अनुमान है। बीकानेर में तापमान 26 से 36 डिग्री सेल्सियस, अलवर में न्यूनतम 21 और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और चुरू में तापमान 25 से 37 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वही्ं जोधपुर में तापमान 25 से 37 डिग्री सेल्सियस, उदयपुर में तापमान 22 से 37 डिग्री सेल्सियस, श्रीगंगानगर में तापमान 23 से 38 डिग्री सेल्सियस, टोंक में तापमान 23 से 37 डिग्री सेल्सियस और कोटा में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

मानसून पर अपडेट

केंद्रीय मौसम विभाग ने मिड में अल नीनो की कंडिशन के चलते आगामी सीजन में देश में मानसून के सामान्य होने की भविष्यवाणी की है। आगामी सीजन में 40 फीसदी एरिया में मानसून की बारिश सामान्य से कम हो सकती है, जबकि 60 फीसदी एरिया में बारिश सामान्य रहने का अनुमान है।राजस्थान में कहीं भी सामान्य से ज्यादा बारिश होने का अनुमान नहीं है।बीकानेर संभाग के गंगानगर, हनुमानगढ़ के अलावा जोधपुर संभाग के जोधपुर, पाली, जयपुर संभाग के सीकर, जयपुर, झुंझुनूं और उदयपुर संभाग के चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, उदयपुर, बांसवाड़ा और डूंगरपुर बेल्ट में सामान्य से भी कम बारिश और शेष हिस्सों में सामान्य बारिश होने की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews