Rajasthan Weather : रविवार से फिर बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल, 20 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जुलाई में मानसून की एंट्री, जानें IMD का पूर्वानुमान

Rajasthan Weather

Rajasthan Weather alert : 25 जून रविवार से एक बार फिर राजस्थान के मौसम में बदलाव आने वाला है। रविवार को प्री मानसून गतिविधियों के चलते 19 जिलों में बारिश के साथ आंधी और तेज हवा चलने की संभावना है।  27 तक प्रदेश में बारिश और आंधी के आसार बने रहेंगे, इसके बाद लोकल सिस्टम के एक्टिव होते ही जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून की दस्तक होने के संकेत है। वही आज शनिवार को प्रतापुर, डूंगरपुर और बांसवाड़ा में बादल गरजने के साथ बारिश की संभावना है, इस दौरान 30/40 कि.मी रफ्तार से हवाएं चलेगी।

आज इन जिलों में बिजली और बारिश, छाएंगे बादल

राजस्थान मौसम विभाग ने वागड़, हाड़ौती और पूर्वी राजस्थान के करौली-सवाई माधोपुर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है।वही प्रतापगढ़, डूंगरपुर और बांसवाड़ा जिलों में भी मेघ गर्जन और आकाशीय बिजली के साथ हल्की बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है। बूंदी, कोटा, बारां के साथ झालावाड़ और चित्तौड़गढ़ जिलों में वर्षा के साथ तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है।

प्री मानसून का प्रभाव, संडे को 19 जिलों में बारिश-तेज हवा 

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार से भरतपुर, कोटा, जयपुर, अजमेर और उदयपुर संभाग के 19 जिलों में बारिश की गतिविधियां शुरू होने का अनुमान है।लेकिन पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के जिलों में जुलाई तक राहत मिलेगी। रविवार को भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, दौसा के अलावा बूंदी, बारां, झालावाड़, कोटा जिलों में बादल छाने के साथ 30-35 किलोमीटर स्पीड से हवा चल सकती है।इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार है।संभावना है कि अगले 8-10 दिन में मानसून राजस्थान की सीमा तक पहुंच सकता है।

27 जून तक ऐसा रहेगा मौसम

  1. 25 जून को अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, सीकर, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर, टोंक और उदयपुर में बादल छाने, हवा चलने और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।
  2. 26 जून को भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर, टोंक, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, झालावाड़ में बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है।
  3. 27 जून को बारां, झालावाड़, कोटा में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। जबकि प्रतापगढ़, करौली, जयपुर, डूंगरपुर, धौलपुर, दौसा, चित्तौड़गढ़, बूंदी, भीलवाड़ा, अजमेर और अलवर एरिया में हल्की बारिश होने का अनुमान है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews