बूंदी छानते दिखे रामेश्वर शर्मा, बोले- मामा के मेहमान हैं, कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए

बूंदी छानते दिखे रामेश्वर शर्मा, बोले- मामा के मेहमान हैं, कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। भोपाल की हुजूर विधानसभा के विधायक रामेश्वर शर्मा (Rameshwar Sharma) का एक ऐसा ही सेवाभावी वीडियो सामने आया है जिसमें वे आदिवासी भाई बहनों के अपने हाथों से बूंदी छानते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल जनजातीय गौरव दिवस में प्रदेश भर से आ रहे वनवासी भाइयों के ठहरने की व्यवस्था का अवलोकन करने पहुंचे थे विधायक रामेश्वर शर्मा।

भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती पर जम्बूरी मैदान पर आयोजित किये जा रहे जनजातीय गौरव दिवस (Trible Pride Day , janjatiy Guaurav divas) की तैयारियां जोरों पर हैं।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Narendra Modi)  के मुख्यातिथ्य में आयोजित होने वाले इस आयोजन को लेकर पूरे प्रदेश में उत्साह है। जनप्रतिनिधि भी इसमें दिल से योगदान से रहे हैं।

 ये भी पढ़ें – SBI क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो 1 दिसंबर से देना होगा एक्स्ट्रा चार्ज, जानिए डिटेल्स

भोजन क्षेत्र में पहुंचे विधायक रामेश्वर शर्मा को हलवाई बूंदी बनाते दिखे तो रामेश्वर शर्मा खुद को रोक नहीं सके और उनकी मदद करने पहुँच गए।  उन्होंने अपने हाथों से बूंदी को कढ़ाई से निकाला और चाशनी में डाला, इसी बूंदी से आदिवासी भाई बहनों के लिए लड्डू बनेंगे।  वहां लोगों से चर्चा करते हुए विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा ये सब शिवराज मामा के मेहमान हैं कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें – आदिवासी रंग में रंगे CM शिवराज, जनजातीय समुदाय के लोगों के साथ झूमकर किया पारंपरिक नृत्य

विधायक रामेश्वर शर्मा ने  प्रशासन के अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं को देखा उनके साथ कार्यकर्ता भी मौजूद थे. बता दें कि आज 14 नवम्बर की रात का भोजन रामेश्वर शर्मा आदिवासियों के साथ करेंगे और फिर उनके साथ रात को  भजन भी करेंगे।

[dgv_vimeo_video id=”645692836″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews