School Holiday 2024 : कक्षा 8वीं तक के छात्रों को बड़ी राहत, छुट्टियां बढ़ी, अब इस तारीख को खुलेंगे स्कूल, आदेश जारी

school holiday news

Rajasthan UP School Wintr Vacation/ Holiday : जयपुर के स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। बदलते मौसम , बढ़ती ठंड-कोहरे और शीतलहर के चलते जिला प्रशासन ने स्कूलों की छुट्टियों की अवधि बढ़ा दी है। जिला कलेक्टर ने कक्षा आठवीं तक के स्कूलों में अब 13 जनवरी तक छुट्टी का एलान कर दिया है। 14 को रविवार और 15 को मकर संक्रांति के चलते अब 16 जनवरी से स्कूल खुलेंगे। इस संबंध में कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिए है।

जयपुर में 16 जनवरी से खुलेंगे स्कूल

दरअसल, राजस्थान स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 5 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया था, लेकिन लगातार बढ़ती ठंड  कोहरे के चलते जयपुर जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने कक्षा 1 से 8वीं तक के बच्चों की छुट्टियां 13 जनवरी तक बढ़ा दी है। 14 जनवरी को रविवार और 15 जनवरी को मकर सक्रांति का अवकाश होने के चलते अब 16 जनवरी से स्कूल खुलेंगी। ये आदेश सरकारी और गैर सरकार स्कूलों के लिए जारी किया गया है। जिला कलेक्टर जयपुर के आदेश के अनुसार शिक्षकों और संचालित अन्य परीक्षाओं का समय यथावत रहेगा। इन निर्देशों के अवलेना करने वाले राजकीय गैर राजकीय विद्यालयों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

सीकर में भी 13 जनवरी तक स्कूल अवकाश

जयपुर के अलावा सीकर में भी शीतलहर के चलते अब जिला प्रशासन ने कक्षा आठवीं तक के बच्चों की सरकारी, गैर सरकारी स्कूल की छुट्टियां 13 जनवरी तक बढ़ा दी है। जिला कलेक्टर सौरभ स्वामी ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।शिक्षकों और अन्य परीक्षाओं का समय यथावत रहेगा। यदि कोई निर्देशों की अवहेलना करता है तो उसके खिलाफ नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

यूपी के इन जिलों में 14 जनवरी तक स्कूल की छुट्टियां 

  • यूपी के श्रावस्ती,फिरोजाबाद, गोंडा, मैनपुर, फर्रूखाबाद, कुशीनगर, मऊ, जौनपुर, मुरादाबाद, शाहजहांपुर जिले में ठंड व शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर 14 जनवरी तक कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है।
  • आदेश के मुताबिक 1 जनवरी से 14 जनवरी 2024 तक जिले के सभी प्राथमिक एवं जूनियर हाईस्कूल, व सीबीएसई एवं आईसीएसई के सभी विद्यालयों के अवकाश घोषित किए गए हैं।
  • कक्षा 9 से 12 तक के सभी स्कूल 5 जनवरी तक बंद रहेंगे। कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के विद्यालय 10:00 बजे से 3:00 बजे तक खुलेंगे।शामली जिले में प्राइमरी से कक्षा दसवीं के स्कूल 14 जनवरी तक बंद रहेंगे।
  • कानपुर देहात जिले में डीएम के निर्देश पर परिषदीय विद्यालयों में 14 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया हैं। इसके तहत बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित विद्यालयों में अवकाश रहेगा और आदेश को कड़ाई से अनुपालन कराने के निर्देश दिए गए है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews