School Holiday 2025 : फिर छुट्टी का ऐलान, डीएम का आदेश जारी, जानें कब तक बंद रहेंगे स्कूल और कब खुलेंगे?

भारी बारिश और बाढ़ के चलते आज मंगलवार को राजस्थान के कई जिलों में अवकाश घोषित किया गया है। इसके अलावा पंजाब और यूपी के भी कुछ क्षेत्रों में स्कूल बंद रहेंगे।
school news

Holiday in School : स्कूली छात्रों के लिए जरूरी खबर है । भारी बारिश के चलते राजस्थान के बालोतरा, बाड़मेर, जालौर और जैसलमेर जिले के समस्त सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में कक्षा 1 से 12 तक अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए 9 सितम्बर (मंगलवार) को अवकाश घोषित किया गया है।हालांकि शिक्षक, स्टॉफ एवं कार्मिक निर्धारित समय पर विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। उत्तर प्रदेश के मथुरा में बाढ़ और भारी बारिश के कारण आज 9 सितंबर को भी कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है।बता दे कि जिले में स्कूल चार सितंबर से बंद हैं।

पंजाब के इन क्षेत्रों में अगले आदेश तक स्कूल बंद रहेंगे

पंजाब सरकार ने आज 9 सितंबर से सभी स्कूलों को सामान्य रूप से खोलने का निर्णय लिया है, लेकिन 36 बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के स्कूल अगले आदेश तक बंद रहेंगे।ये आदेश जिला शिक्षा विभाग से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर जारी किए गए हैं। आदेशों के अनुसार, छात्रों की ऑनलाइन पढ़ाई जारी रखने के भी निर्देश दिए गए हैं। ये आदेश डीएम अधिनियम 2005 की धारा 30 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी किए गए हैं।अमृतसर डिप्टी कमिश्नर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा है कि अजनाला-1, अजनाला-2, चोगावां-1, चोगावां-2 को छोड़कर सभी स्कूल सफाई, सैनिटाइजेशन, सुरक्षा जांच और सुरक्षा प्रमाणपत्र जमा करने के बाद ही खोले जाएंगे।

राजस्थान में दिवाली की छुट्टियों में बदलाव

राजस्थान सरकार ने दिवाली की छुट्टियों की तारीखों में बदलाव किया है।अब दिवाली का अवकाश 13 से 24 अक्टूबर तक रहेगा। इससे पहले ये छुट्टियां 16 से 27 अक्टूबर तक तय की गई थीं।हालांकि छुट्टियों की कुल अवधि में कोई बदलाव नहीं हुआ है, पहले भी 12 दिन का अवकाश था और अब भी 12 दिन का ही रहेगा, सिर्फ तारीखें बदली गई हैं।

सितंबर में रविवार के अलावा इन छुट्टियों का लाभ

सितंबर में रविवार (14, 21 28 सितंबर ) के अलावा भी कई छुट्टियों का लाभ मिलेगा। इसमें 13 और 27 सितंबर का दूसरा और चौथा शनिवार शामिल है।इसके अलावा 22 सितंबर सोमवार से नवरात्रि शुरू हो रही है, ऐसे में कई राज्यों के स्कूलों में अवकाश रह सकता है।वही 30 सितंबर मंगलवार को दुर्गा महाष्टमी के चलते पश्चिम बंगाल, यूपी, बिहार,त्रिपुरा और असम में स्कूल बंद रह सकते है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews