School Holidays: फिर अवकाश घोषित, जानें कहां कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल ? कब खुलेंगे?

मुंबई शहर और उपनगरों में भारी बारिश के रेड अलर्ट के मद्देनजर, बीएमसी की ओर से शहर और उपनगरों के सभी सरकारी, निजी और नगरपालिका स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश की घोषणा की गई है।
School Holiday

स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। भारी बारिश के चलते जम्मू कश्मीर और महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे और पालघर में आज मंगलवार को सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (BMC) मुंबई (शहर और उपनगर) के सभी सरकारी, निजी और नगरपालिका स्कूलों और कॉलेजों में भी छुट्टी का ऐलान किया गया है। ओणम, केरल का फेमस त्योहार है जिसे 26 से 28 अगस्त तक मनाया जाएगा।इसमें केरल के कई जिलों में अवकाश हो सकता है।

यूपी के इस जिले में भी 2 दिन छुट्टी का ऐलान

यूपी के बरेली में उर्स-ए-आला हजरत के मद्देनजर 19 और 20 अगस्त को इस्लामियां गर्ल्स इंटर कॉलेज,एफआर इस्लामियां इंटर कॉलेज, कस्तूरबा नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज,खलील उमा विद्यालय,एसवी इंटर कॉलेज,डीएवी कालीचरण उमा विद्यालय, रामभरोसे लाल गर्ल्स इंटर कॉलेज,तिलक इंटर कॉलेज,पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में अवकाश रहेगा।20 अगस्त को शहर में यूपी बोर्ड, बेसिक शिक्षा परिषद, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड से संबद्ध सभी शिक्षण संस्थान, तकनीकी कॉलेज, महाविद्यालय, आईटीआई और पॉलिटेक्निक शिक्षण संस्थान भी बंद रहेंगे।

अगस्त में इस दिन भी बंद रहेंगे स्कूल

  • 24 अगस्त रविवार
  • 26 अगस्त 2025 (मंगलवार): हरितालिका तीज व्रत
  • 27 अगस्त : गणेश चतुर्थी ( महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक और तेलंगाना जैसे कई राज्यों में स्कूल बंद रह सकते है)
  • 31 अगस्त रविवार
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews