School Holiday : छात्रों के लिए अच्छी खबर, फरवरी में मिलेगा इतने अवकाशों का लाभ, बंद रहेंगे स्कूल, यहां देखें लिस्ट

School Holiday

school holiday 2024

School Holiday 2024 : छात्रों के लिए एक अच्छी खबर है। दिसंबर जनवरी में शीतलकालीन अवकाश के बाद अब फरवरी में भी एक साथ कई स्कूली छुट्टियां मिलने वाली है। फरवरी का महीना भले ही 29 दिन का है, लेकिन रविवार के अलावा त्यौहारों के चलते फरवरी में अलग अलग राज्यों में अलग अलग दिन स्कूल बंद रहेंगे।आइए जानते हैं फरवरी में कितने दिन स्कूल बंद रहेंगे…

राज्यवार देखें फरवरी में कब कब कहां कहां बंद रहेंगे स्कूल

  1. राजस्थान सरकार की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार 16 फरवरी को देवनारायण जयंती के अवसर पर अवकाश रहेगा। इसके अलावा रविवार और कहीं कहीं स्कूलों में दूसरे और चौथे शनिवार पर बंद रहेंगे।

     

  2. मध्य प्रदेश में फरवरी महीने में स्कूली छात्रों को पांच छुट्टियां मिलेंगी। इसमें 14 फरवरी को बसंत पंचमी, 24 फरवरी को शबरी जयंती/गुरु रविवदास जयंती , 26 फरवरी को शब-ए-बारात , 25 फरवरी को रविवार को स्कूल बंद रहेंगे।इसके अलावा रविवार को भी स्कूल बंद रहेंगे, ऐसे में छात्रों को छुट्टियों का लाभ मिलेगा।
  3. उत्तर प्रदेश में फरवरी महीने में दो स्कूली छुटि्टयां रहेंगी।इसमें 14 फरवरी को बसंत पंचमी और 24 फरवरी को संत रविदास जयंती का अवकाश शामिल है। इसके अलावा चार शनिवार और चार रविवार को भी स्कूल बंद रहेंगे।
  4. बिहार में 14 फरवरी को बसंत पंचमी, 24 फरवरी को संत रविवदास जयंती और 26 फरवरी को शब-ए-बारात के चलते स्कूल बंद रहेंगे। इसके अलावा शनिवार और रविवार मिलाकर कुल 8 दिन और स्कूल बंद रहेंगे।
  5. हरियाणा सरकार में 14 फरवरी को बसंत पंचमी का अवकाश रहेगा।रविवार और शनिवार के अलावा सिर्फ एक दिन का अवकाश रहेगा।

फरवरी में पड़ने वाली छुट्टियां 

  1. वसंत पंचमी/सरस्वती पूजा – 14 फरवरी, 2024
  2. शिवाजी जयंती – 19 फरवरी, 2024
  3. 22 फरवरी को विश्वकर्मा जयंती।
  4. 23 फरवरी को स्वामी रामचरण जयन्ती/ गाडगे महाराज जयन्ती
  5. गुरु रविदास जयंती – 24 फरवरी, 2024
  6. 25 फरवरी शब-ए-बारात
  7. 4 फरवरी, 11 फरवरी, 18 फरवरी और 25 फरवरी को रविवार के चलते स्कूल बंद रहेंगे।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews