School News : कक्षा 1 से 8वीं के छात्रों को राहत, अवकाश की तारीख आगे बढ़ी, आदेश जारी अब इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

school TIME

School Winter Vacation/ Holiday 2023: उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। कड़ाके की ठंड, शीतलहर और कोहरे के चलते यूपी के अलग अलग जिलों में स्कूलों के शीतकालीन अवकाश की तारीखों को आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी कड़ी में अब अलीगढ़, झांसी, बरेली, बागपत, बनारस और गोरखपुर के स्कूलों को  आगे भी बंद रखने का फैसला लिया गया है।

इसके तहत बागपत में 12 जनवरी तक , झांसी-बरेली में 15 जनवरी तक, वाराणसी और गोरखपुर में 14 जनवरी तक  कक्षा एक से लेकर आठवीं तक के स्कूलों में  छुट्टी रहेगी । जिला प्रशासन का यह आदेश यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएससी, मदरसा बोर्ड व मान्यता प्राप्त समेत अन्य सभी बोर्ड के स्कूलों के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी लागू होगा। इस दौरान कक्षा एक से आठवीं तक की कक्षाएं संचालित नहीं की जाएंगी। अब 16 जनवरी को खुलेंगे।

इन जिलों में भी 15 तक बंद स्कूल

इससे पहले कुशीनगर, मेरठ और वाराणसी में 14 जनवरी तक, लखनऊ-हरदोई में 14 जनवरी, गाजियाबाद में 11 जनवरी, मैनपुरी में 14 जनवरी और यमुनानगर में भी 15 जनवरी तक स्कूलों में अवकाश घोषित कर दी गई है। ऐसे में शीतकालीन अवकाश के मद्देनजर सभी निजी व राजकीय विद्यालय उक्त अवधि के दौरान बंद रहने के आदेश हैं। वही बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर केवल कक्षा 10वीं और 12वीं की कक्षाएं सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक लगेंगी।

उत्तराखंड में स्कूल के बाद आंगनवाड़ी केन्द्र भी बंद

हल्द्वानी जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में 10 से 15 जनवरी तक अवकाश रहेगा। नैनीताल जिले के करीब 1416 आंगनबाड़ी केंद्रों में 66 हजार से अधिक बच्चे पंजीकृत हैं। जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने बताया कि जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में 15 जनवरी तक अवकाश रहेगा। इससे पहले स्कूलों का अवकाश 15 जनवरी तक बढ़ाया गया था।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews