Sex Racket : सोशल मीडिया के जरिए आते थे ग्राहक, फोटो दिखाकर होता था रेट तय

SEX RACKET

पटना, डेस्क रिपोर्ट। रुपयों की चकाचौंध के बीच देश में जिस्मफरोशी यानि सेक्स रैकेट (Sex Racket) का धंधा खूब फलफूल रहा है। कोई कड़ा कानून नहीं होने के कारण आरोपी जल्दी पुलिस गिरफ्त से छूट जाते हैं और फिर ऐसे लोगों की तलाश में जुट जाते हैं जिन्हें जिस्म की भूख रहती है।

बिहार  की मुजफ्फरपुर पुलिस ने एक ऐसे ही सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। जिसमें जिसमें सोशल मीडिया (Social Media) के जरिये ग्राहकों को लड़कियों के पोर्न वीडियो भेजे जाते थे और फिर उन्हें फंसाया जाता था। खास बात ये है कि ये रैकेट एक महिला अपने पति के साथ मिलकर चलाती थी। पुलिस ने महिला की पहचान कर ली है।

ये भी पढ़ें – जबलपुर लोकायुक्त की कार्रवाई, पेंशन अधिकारी को 19 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

दरअसल पुलिस की गिरफ्त में आये शराब माफिया दीपक और पटना की एक युवती से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि एक महिला और उसका पति मजबूर और गरीब लड़कियों को फंसाती थी। उन्हें रुपयों का लालच देकर उनकी पोर्न वीडियो बनाती थी फिर उन्हें ग्राहकों को भेजकर फंसाया जाता था।  बताया जा रहा है कि ये धंधा मुजफ्फरपुर की सर सैयद कॉलोनी में चलाया जा रहा था।

ये भी पढ़ें – Gwalior News : युवाओं की दबंगई- तलवार से काटा केक, जमकर किये हवाई फायर

पुलिस पकड़ में आई युवती एक मॉल में काम करती है।  उसने पुलिस को  किरण और उसका पति दिलीप लड़कियों की खूब खातिरदारी करते हैं, उनको मोटा पैसा देते हैं और फिर पोर्न वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भेजते हैं। फिर लड़कियों की नुमाइश का रुका रेट तय होता था। पुलिस ने जिस्मफरोशी का धंधा चलाने वाली महिला के ठिकानों पर छापेमारी की लेकिन महिला किरण और उसका पति दिलीप फरार हो गए। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है।

ये भी पढ़ें – Dewas : घर से भागा नाबालिग प्रेमी जोड़ा, लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में पीटा, Video वायरल

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews