राज्य सरकार का बड़ा फैसला, जल्द शुरू होगी ये नई सुविधा, तैयारियां शुरू, लाखों पेंशनरों को इस तरह मिलेगा लाभ

PENSIONERS PENSION : दिल्ली के लाखों पेंशनरों के लिए अच्छी खबर है। राज्य में पेंशन के लिए अब बुजुर्ग और दिव्यांग पेंशनरों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। राज्य की केजरीवाल सरकार पेंशनरों को नई सुविधा देने जा रही है। खबर है कि दिल्ली सरकार का समाज कल्याण विभाग ऐसा मोबाइल एप शुरू कर रहा है, जिसके जरिये पेंशनधारक घर बैठे ही अपनी पेंशन की पूरी स्थिति और ताजा स्टेटस जान सकेंगे।

समाज कल्याण मंत्री राजकुमार आनंद ने सोमवार को विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में पेंशनधारकों की सहायता के लिए जिला स्तर पर कमेटी बनाने के भी निर्देश दिए। मोबाइल एप बताएगा कब आएगी आपकी पेंशन: पेंशनधारकों को अपने स्मार्टफोन पर मोबाइल एप के जरिये घर बैठे ही पेंशन से जुड़ी सारी जानकारियां मिल जाएंगी।

समिति होगी गठित

इस एप के बाद पेंशनरों को पेंशन किस दिन आएगी और कितना समय लगेगा यह जानकारी भी मोबाइल ऐप पर ही मिल जाएगी।इसके अलावा राज्य सरकार पेंशनभोगियों को घर-घर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए हर जिले में जिला सुविधा-सह-शिकायत निवारण समितियों का गठन भी करेगी। उम्मीद है कि इस मोबाइल ऐप के लॉन्च और जिला सुविधा-सह-शिकायत निवारण समितियों के गठन के बाद पेंशनरों को पेंशन को लेकर कोई परेशानी नही होगी।

2500 तक मिलती है पेंशन

बता दे कि वर्तमान में दिल्ली सरकार वृद्धावस्था पेंशन योजना से जुड़े 4.5 लाख से अधिक बुजुर्गों को पेंशन देती है। 60 से 69 वर्ष के आयु वर्ग के व्यक्तियों को प्रति माह 2,000 रुपये की पेंशन मिलती है, जबकि 70 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को प्रति माह 2,500 रुपये मिलते हैं। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अल्पसंख्यक समुदाय के लाभार्थियों को 500 रुपये प्रति माह की अतिरिक्त राशि भी दी जाती है। राज्य सरकार 1.5 लाख दिव्यांगजनों को 2,500 रुपये मासिक पेंशन भी देती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews