
Pensioner Pension Hike : तेलंगाना के दिव्यांग पेंशनरों के लिए अच्छी खबर है। राज्य की चंद्रशेखर राव सरकार ने शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्तियों की पेंशन में वृद्धि का ऐलान किया है। सीएम केसीआर ने शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्तियों को अब प्रति माह 4000 रुपए से अधिक राशि देने की घोषणा की है।
सीएम केसीआर 9 जून को मनचेरियल जिला मुख्यालय पहुंचे थे, जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए शारीरिक रूप से विकलांग पेंशन में वृद्धि की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि अब शारीरिक रूप से विकलांग व्यक्तियों को प्रति माह 1000 रुपये पेंशन ज्यादा दी जाएगी। सीएम केसीआर की इस घोषणा के बाद अब शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्तियों को प्रति माह 4116 रुपये दिए जाएंगे।
श्रमिकों के लिए बोनस का भी ऐलान
सीएम ने ऐलान किया कि गृहलक्ष्मी योजना शुरू करने के अलावा, जो प्रत्येक बेघर लोगों को अपनी जमीन पर घर बनाने के लिए 3 लाख रुपये सुनिश्चित करेगी। उन्होंने सभी सिंगरेनी श्रमिकों के लिए 700 करोड़ रुपये के बोनस की भी घोषणा की और कहा कि बीआरएस सरकार कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और इसका उद्देश्य राज्य में सभी खनिज भंडारों में सिंगरेनी कोयला खनन गतिविधि का विस्तार करना है। एससीसीएल के तहत खनन इकाई लाभ के साथ आगे बढ़ रही है और कंपनी को इस वर्ष 2164 करोड़ का मुनाफा हुआ है।
किसानों को भी मिलेगा लाभ
सीएम ने आगे कहा कि 300 अरब टन कोयले का उत्पादन ताप बिजली क्षेत्र को बिजली आपूर्ति के मोर्चे पर चुनौती का सामना करने में मदद करेगा। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री ने लगातार अपनी तीसरी बैठक में धरणी पोर्टल का भी उल्लेख किया और कहा कि इससे किसान को काफी लाभ मिलता है। धरणी से पहले ही 99 प्रतिशत भूमि रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है और यह किसान के लिए आवश्यक लाभांश प्राप्त करने में मददगार साबित हो रहा है।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

