MP Startup Policy 2022: आज PM मोदी करेंगे नई स्टार्टअप पॉलिसी लॉन्च, युवाओं को मिलेगा लाभ, जानें खासियत

MP news

DEMO PIC

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।MP Startup Policy 2022. मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए खुशखबरी है।आज प्रदेश में नई स्टार्टअप नीति लॉन्च होने जा रही है। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी आज शुक्रवार 13 मई को मध्यप्रदेश स्टार्टअप नीति का वर्चुअल शुभारंभ कर स्टार्टअप कम्युनिटी को संबोधित करेंगे।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम 7 बजे कॉन्क्लेव में वर्चुअली सम्मिलित होंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के स्वागत उद्बोधन के बाद प्रधानमंत्री मोदी के समक्ष स्टार्टअप पर केन्द्रित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा। प्रधानमंत्री द्वारा स्टार्टअप पोर्टल की लॉन्चिग भी की जाएगी।

यह भी पढ़े.. मप्र पंचायत-निकाय चुनाव पर बड़ी अपडेट, 5 चरणों में होंगे दोनों चुनाव, अधिकारियों को मिले ये निर्देश

इन्दौर ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में स्टार्टअप कॉन्क्लेव -2022 में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चुनिंदा स्टार्टअप्स की सफलता की कहानियों का संग्रह भी जारी करेंगे।प्रधानमंत्री रिमोट बटन से मध्यप्रदेश स्टार्टअप पॉलिसी से लाभांवित होने वाले युवाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करेंगे। प्रधानमंत्री समारोह में स्टार्टअप पॉलिसी के वर्चुअल शुभारंभ के बाद मध्यप्रदेश के 3 स्टार्टअप्स क्रमश: शाप किराना – उमंग श्रीधर डिजाइन प्राइवेट लिमिटेड और ग्रामोफोन ग्रुप के संचालकों से संवाद कर कॉन्क्लेव को संबंधित करेंगे।

इससे पहले मध्यप्रदेश स्टार्ट अप नीति का प्रस्तुतिकरण एमएसएमई सचिव  पी नरहरि द्वारा किया जाएगा। कॉन्क्लेव को निशांत खरे और इंदौर के सांसद शंकर लालवानी भी संबोधित करेंगे। केन्द्र सरकार के सचिव अनुराग जैन द्वारा भारत सरकार की नीतियों को कॉन्क्लेव में साझा किया जाएगा। बाद में एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा का संबोधन होगा। समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्टार्टअप की सक्सेस स्टोरी पर केन्द्रित संग्रह का विमोचन करेंगे और विभिन्न स्टार्टअप के लिए वित्तीय सहायता के चैक आदि भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री चौहान कॉन्क्लेव को संबोधित भी करेंगे।

यह भी पढ़े.. MPPSC : आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन, 22 मई को आयोजित होगी परीक्षा, उम्मीदवारों की अभ्यावेदन नामंजूर

स्टार्टअप कॉन्क्लेव-2022 में सरकारी और निजी क्षेत्र के नीति निर्माता, इनोवेटर्स, केंद्र और राज्य के प्रशासक, स्टार्टअप्स, संभावित उद्यमी, स्टार्टअप इको-सिस्टम के सभी स्तंभ और जन-प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसमें शिक्षाविद, निवेशक, मेंटर्स और देश के स्टार्टअप इको-सिस्टम के अन्य सभी हितधारक भी सहभागिता करेंगे। इस एक दिवसीय सत्र में तीन घटक सेक्टोरल सेशन, स्टार्टअप एक्सपो और प्रधानमंत्री की वर्चुअल उपस्थिति में स्टार्टअप नीति का शुभारंभ शामिल है। इसके साथ ही विभिन्न सत्र भी होंगे।

एक नजर कार्यक्रम पर..

स्पीड मेंटरिंग सत्र- कॉन्क्लेव में होने वाले स्पीड मेंटरिंग-सत्र में स्टार्टअप्स, शैक्षणिक संस्थानों तथा स्टार्टअप स्पेस के प्रमुख लीडर्स के साथ मिलेंगे और खुला संवाद किया जाएगा।

कैसे करें शुरू स्टार्टअप-सत्र- इस सत्र में प्रतिभागियों को नीति-निर्माताओं और निर्णयकर्ताओं से जानकारी मिलेगी कि स्टार्टअप कैसे शुरू किया जाए। साथ ही स्टार्टअप में आने वाली चुनौतियों का सामना कैसे किया जाए, पर भी जानकारी दी जायेगी।

फंडिंग-सत्र- फंडिंग-सत्र में स्टार्टअप और संभावित उद्यमी टियर-I और टियर-II शहरों में फंडिंग के विभिन्न तरीकों के बारे में जानेंगे।

पिचिंग-सत्र- पिचिंग-सत्र में स्टार्टअप निवेशकों के साथ सहयोग के अवसर प्राप्त करेंगे और फंडिंग के लिए अपने आइडिया रखेंगे।

इकोसिस्टम सपोर्ट-सत्र- स्टार्टअप के इकोसिस्टम सपोर्ट-सत्रमें प्रतिभागी इस बारे में जानेंगे कि उनकी ब्रांड वेल्यू और एमपी स्टार्टअप इकोसिस्टम को कैसे बढ़ावा दिया जाये।

स्टार्टअप एक्सपो- कार्यक्रम स्थल पर स्टार्टअप एक्सपो में नई प्रवृत्तियों और नवाचारों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसमें स्टार्टअप स्पेस के लिये समाधान प्रस्तुत किये जायेंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews