
UP Weather alert Today : उत्तर प्रदेश में अभी बारिश से राहत मिलने वाली नहीं है, 20 जुलाई तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। आज शनिवार को राज्य के नौ जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 50 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवात कानपुर परिक्षेत्र के मौसम पर असर डाल सकता है, इससे प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है।
यूपी मौसम विभाग के अनुसार, 15 जुलाई को पश्चिमी यूपी और पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। इसके साथ ही एक दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रविदास नगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर और गोंडा जिले में यलो अलर्ट के चलते भारी बारिश हो सकती है। वही बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और आसपास इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है।
कई जिलों में बढ़ा बाढ़ का खतरा
यूपी मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में अच्छी बारिश का पूर्वानुमान है, आज शनिवार को भी गरज चमक के साथ कुछ जिलों में छिटपुट बारिश हो सकती है। 16, 17 और 18 जुलाई को बनारस और आस-पास में अच्छी बारिश होगी। 20 जुलाई तक मौसम ऐसा ही रहेगा और रुक-रुक कर बारिश होने का पूर्वानुमान है। हापुड़ में बाढ़ को देखते हुए आज येलो अलर्ट तो 16-17 को आरेंज अलर्ट जारी किया है। 18 जुलाई को खतरा बढ़ता देख रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा बदायूं में 15 जुलाई को आरेंज और 16 से 18 तक रेड अलर्ट है। अयोध्या के लिए 16 से चेतावनी जारी की गई है।
इन जिलों में बारिश का अलर्ट
- पीलीभीत, बरेली, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कुशीनगर के अलावा आसपास के जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है।
- बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बदायूं, कासगंज, अलीगढ़, हाथरस, एटा, फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा, मैनपुरी, इटावा, औरैया और आसपास के जिलों में बारिश का संभावना है।
- यूपी के हरदोई, सीतापुर, बाराबंकी, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर, कानपुर देहात, जालौन, हमीरपुर, महौबा, झांसी, ललीतपुर, महोबा, बांदा, फतेहपुर, रायबरेली, अमेठी, बाराबंकी, अयोध्या, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थ नगर, महाराजगंज, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, मऊ, देवरियां, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, प्रयागराज, कौशांबी, संत रविदास नगर, मिर्जापुर, सोनभद्र और आसपास के जिलों में भी अलर्ट है।
20 जुलाई तक बारिश के आसार
- यूपी मौसम विभाग के अनुसार, 16 जुलाई को भी पश्चिमी व पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश होगी। कुछ जगह भारी बारिश होने की संभावना है।
- 17 जुलाई को पश्चिमी यूपी में अनेक स्थान पर और पूर्वी यूपी में लगभग सभी स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। सोमवार को दोनो हिस्सो में एक दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
- 18 जुलाई को पश्चिमी व पूर्वी उत्तर प्रदेश में लगभग सभी स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।पूर्वी यूपी पर एक दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश तो पश्चिमी यूपी में एक दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
- 19 जुलाई को पश्चिमी और पूर्वी में अनेक स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश और 20 जुलाई को पश्चिमी व पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

