UP Weather : मौसम में बदलाव, पश्चिमी विक्षोभ का असर, छाएंगे बादल, 25 जिलों में बारिश के आसार, जानें पूरे हफ्ते के वेदर का हाल

up weather

UP Weather Alert Today : उत्तर प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव आ गया है। आज 26 सितंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है हालांकि पूर्वांचल में मानसून की सक्रियता बढ़ने से अगले दो-तीन दिन तक बारिश के आसार है । यूपी मौसम विभाग के मुताबिक आज मगंलवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क होने की संभावना है, जबकि पूर्वी यूपी में एक या दो स्थानों पर बारिश गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। वही पूर्वी यूपी में एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की गई है।

30 सितंबर तक ऐसा रहेगा मौसम का हाल

प्रदेश में 30 सितंबर तक मौसम ऐसा ही रहेगा। इस दौरान . पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा, जबकि पूर्वी यूपी में कुछ  स्थानों पर बौछारें देखने को मिल सकती हैं। 27-28 सितंबर तक पश्चिमी यूपी में एक या दो स्थानों और पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 27-28 सितंबर तक पश्चिमी यूपी में एक या दो स्थानों और पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 28, 29 और 30 सितंबर को पश्चिमी यूपी में एक दो स्थानों पर बारिश हो सकती है, हालांकि पूर्वी यूपी में अधिकतर जिलों में बारिश होने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव, तेज बारिश के आसार नहीं

फिलहाल 30 सितंबर तक प्रदेश के किसी भी हिस्से में मूसलाधार बारिश होने की उम्मीद नहीं है। अगले पांच दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं हैं।  पाकिस्तान से आ रहे पश्चिमी विक्षोभ  और एक चक्रवात के प्रभाव से उत्तर प्रदेश के पूर्वी भाग में आने वाले जिलों वाराणसी, जौनपुर, भदोही, कुशीनगर और गोरखपुर के साथ ही पूर्वांचल में हल्की बारिश होने का अनुमान है।

इन जिलों में बारिश, मेघगर्जन और बिजली

  • पूर्वी यूपी में मंगलवार को श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, अयोध्या, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, जौनपुर, अंबेडकर नगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, आजमगढ़, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया में एक या दो स्थानों पर बारिश की बौछारें हो सकती हैं।
  • सोनभद्र, मिर्जापुर, संतरविदास नगर, वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, मऊ, बलिया में कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना है। एक या दो स्थानों पर आकाशीय बिजली की चमक का भी अलर्ट जारी किया गया है।
  • पूर्वी यूपी के इलाके सहारनपुर, मेरठ, गौतमबुद्धनगर, आगरा, झांसी, लखनऊ, बरेली, सीतापुर, चित्रकूट, अयोध्या, रायबरेली, कानपुर, अमेठी समेत तमाम इलाकों में आज का मौसम शुष्क रहेगा।

अबतक कहां कितनी हुई बारिश

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, अबतक प्रदेश में 620.40 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि औसतन बारिश का रिकॉर्ड 735.30 मिमी है,ऐसे में 1 जून से 25 सितंबर तक यूपी में 16% कम बारिश दर्ज की गई। पूर्वी यूपी के 33 में से 24 जिले रेड जोन में हैं।वहीं पश्चिमी यूपी में 9 जिले । पूर्वी यूपी में महज 2 जिलों बाराबंकी में 55 और हमीरपुर में 21 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews