UP Weather : मानसूनी गतिविधियां तेज, 4 अगस्त तक वर्षा का दौर, आज 38 जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट, जानें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

chhattisgarh Weather

UP Weather Alert Today : यूपी के ऊपर से गुजर रही मानसून की ट्रफ लाइन के चलते अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग की मानें तो बारिश का यह दौर 4 अगस्त तक जारी रहेगा ।इसमें पूर्वी यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। पश्चिम यूपी के कुछ हिस्सों में भी बारिश हो सकती है।  जुलाई को पश्चिमी यूपी में कुछ स्थान पर और पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। 1 अगस्त को पश्चिमी यूपी में अनेक स्थान पर और पूर्वी यूपी में लगभग सभी स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।

मंगलवार तक बारिश का अलर्ट

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक आज रविवार को आजमगढ़, बलिया, फतेहपुर, गाजीपुर, हमीरपुर, जौनपुर, झांसी, ललितपुर, लखनऊ, महोबा, मऊ, प्रतापगढ़ और वाराणसी में मध्यम से हल्की बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वहींबांदा, चंदौली, चित्रकूट, कौशांबी, मिर्जापुर, प्रयागराज, संत रविदास नगर और सोनभद्र में भारी बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा सोमवार को भी पश्चिमी यूपी में अनेक स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं पूर्वी यूपी में लगभग सभी स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश होने की उम्मीद है। वहीं सोमवार को भी बांदा, चंदौली, चित्रकूट, कौशांबी, मिर्जापुर, प्रयागराज व आसपास के इलाकों में बारिश का अलर्ट है।मंगलवार को पश्चिमी व पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।

38 इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश

मौसम विभाग लखनऊ ने अमरोहा, बदायूं, बागपत, बहराइच, बलिया, बांदा, बरेली, बिजनौर, चंदौली, चित्रकूट, फतेहपुर, गाजियाबाद, गाजीपुर, हमीरपुर, हापुड़, जालौन, जौनपुर, झांसी, कौशांबी, लखीमपुर खीरी, ललितपुर, महोबा, मऊ, मेरठ, मिर्जापुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रामपुर, संत रविदास नगर, सहारनपुर, संभल, शाहजहांपुर, शामली, सोनभद्र और वाराणसी के आसपास क्षेत्र में गरज चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। रविवार को भी यूपी के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें चंदौली, चित्रकूट, मिर्जापुर, प्रयागराज, संत रविदास नगर, सोनभद्र, वाराणसी व आसपास के क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।

क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में औसत समुद्र तल पर मानसून ट्रफ गंगानगर, हिसार, मेरठ, लखनऊ, वाराणसी, गया, बालासोर और फिर पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर से उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है।वही चक्रवाती परिसंचरण अब गंगीय पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा पर बना हुआ है। हरियाणा और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। जो यूपी में बारिश की गतिविधियों में तेजी लाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews