UP Weather : प्रदेश में छाया मानसून, 40 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवा-बिजली गिरने चमकने की चेतावनी, जानें पूरे हफ्ते का हाल-IMD पूर्वानुमान

up weather

UP Weather Alert Today : उत्तर प्रदेश में मानसून के प्रभाव के चलते जुलाई के पहले सप्ताह तक बारिश का दौर जारी रहने वाला है। आज शनिवार को फिर 40 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया। इनमें 16 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी गई है, जबकि 24 जिलों में मध्यम बारिश के आसार हैं। यूपी मौसम विभाग की मानें तो बंगाल की खाड़ी से लगातार नम हवाएं यूपी की तरफ आ रही हैं। इससे बारिश के आसार बने रहेंगे। 4 जुलाई से फिर पूरे यूपी में भारी बारिश को लेकर अनुमान जताया जा रहा है। वज्रपात होने के साथ ही इन इलाकों में आंधी तूफान आने की भी संभावना जताई है।

जुलाई के पहले हफ्ते तक जारी रहेगी बारिश

यूपी मौसम विभाग के अनुसार, आज 1 जुलाई को पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में अनेक स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश तो पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक दो जगह भारी बारिश होने का अनुमान है। 2 जुलाई को पश्चिमी यूपी में कुछ स्थान और पूर्वी यूपी तो 3 जुलाई को पश्चिमी यूपी में कुछ स्थान और पूर्वी यूपी के जिलों में बारिश की संभावना है। वही 4 और 5 जुलाई को भी पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार हैं।बरेली और आसपास के क्षेत्र में येलो, जबकि शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।वही तेज हवा के साथ बिजली गिरने चमकने की चेतावनी जारी की गई है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  1. फर्रुखाबाद, हरदोई, उन्नाव, सीतापुर, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, बस्ती, अंबेडकर नगर, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, देवरिया और कुशीनगर में मूसलाधार बारिश होगी ।
  2. कानपुर नगर, हमीरपुर, महोबा, बांदा, फतेहपुर, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, कौशांबी, चित्रकूट, सुल्तानपुर, प्रयागराज, जौनपुर, मिर्जापुर, वाराणसी, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, बलिया, चंदौली, सोनभद्र, बरेली, पीलीभीत और लखीमपुर खीरी में मध्यम से हल्की बारिश होगी।
  3. बहराइच, श्रावस्ती, सीतापुर, बाराबंकी, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर और देवरिया में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
  4. बरेली, पीलीभीत, बदायूं, शाहजहांपुर, कासगंज, फरूखाबाद, मैनपुर, कन्नौज, हरदोई, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर नगर, औरैया, इटावा, जालौन, हमीरपुर, झांसी, महोबा, ललीतपुर, फतेहपुर, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, जौनपुर, आजमगढ़, वाराणसी, गाजीपुर, मऊ, बलिया और आसपास के जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews