UP Weather : 3 जिलों में भारी बारिश, 35 जिलों में येलो अलर्ट, बिजली-मेघ गर्जन की चेतावनी, 28 अगस्त के बाद फिर बदलेगा मौसम, जानें IMD पूर्वानुमान

up weather

UP Weather Alert Today : यूपी के मौसम में बदलाव का दौर जारी है।  आज शुक्रवार को पश्चिमी यूपी के एक या दो स्थानों तथा पूर्वी यूपी के कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश संभावना है। वही एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन तथा आकाशीय चमक होने की संभावना है तो एक या दो स्थानों पर भारी बारिश के भी संकेत है, लेकिन हालांकि शनिवार मौसम में बदलाव आएगा और बारिश में भी कमी आएगी, हालांकि 30 अगस्त तक एक या दो स्थानों पर ही बौछारें पड़ती रहेंगे।

28 अगस्त के बाद फिर बदलेगा मौसम, पूर्वी यूपी में अच्छी बारिश

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, 25, 26 और 27 अगस्त को पश्चिमी यूपी की अपेक्षा पूर्वी यूपी में ज्यादा जगहों पर बारिश होने की संभावना है। 28 अगस्त को बारिश में कमी आ जायेगी। इस अवधि में पश्चिमी यूपी में एक दो स्थानों पर और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

यूपी मौसम विभाग की मानें तो मानसून की ट्रफ लाइन वर्तमान में पूर्व की ओर बढ़ चुकी है। इसके चलते अगले एक से दो दिनों तक तराई बेल्ट और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ एक जिलों में अच्छी बारिश हो सकती है। इसके अलावा प्रदेश भर में मौसम साफ रहेगा और तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी।वही लखनऊ समेत प्रदेश की कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, अमरोहा, संभल, बदायूं, हरदोई, उन्नाव समेत लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, जौनपुर, प्रयागराज, संतरविदास नगरस वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली, गाजीपुर, सोनभद्र में एक या दो स्थानों पर बारिश की संभावना  है।
  • बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, शाहजहांपुर, बाराबंकी, अयोध्या, सुल्तानपुर अंबेडकर नगर कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।
  • पूर्वी यूपी के बरेली, पीलीभीत, लखमीपुर खीरी, सीतापुर, गोंडा, आजमगढ़, मऊ, बलिया में अनेक स्थानों पर बारिश होने और बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, बस्ती, गोरखपुर, संतकबीरनगर, देवरिया, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर में लगभग सभी स्थानों पर बारिश की आशंका है।
  • सिद्धार्थनगर, महाराजगंज और कुशीनगर में भारी से भारी बारिश का अनुमान है।
  • शनिवार तक देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती , कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा , बलरामपुर, श्रावस्ती , बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews