UP Weather : बदले मौसम के मिजाज, छाएंगे बादल, कई जिलों में बढ़ेगा तापमान, इन क्षेत्रों में बारिश के आसार, जानें IMD का ताजा पूर्वानुमान

up weather

UP Weather Alert Today : उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव का दौर जारी है।  30 अगस्त से 4 सितंबर तक पश्चिमी यूपी के लगभग सभी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा लेकिन पूर्वी यूपी में एक या दो स्थानों पर बारिश, गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। आज बुधवार को लखीमपुर खीरी, के अलावा सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, महराजगंज और कुशीनगर में कुछ जगहों पर बूंदाबांदी की संभावना है।

3 सितंबर तक पूर्वी यूपी में बारिश के आसार

  • प्रदेश में 30 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों में हल्की फुल्की बारिश हो सकती है।इस दौरान पूर्वी यूपी में एक दो स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश बौछार पड़ने की संभावना  है, जबकि पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा।
  •  31 अगस्त को भी पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहेगा, लेकिन पूर्वी यूपी में हल्की बारिश होने की उम्मीद है।
  • 1, 2 और 3 सितंबर को सिर्फ पूर्वी उत्तर प्रदेश में ही बारिश होने की संभावना है। इस अवधि में पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने वाला है। प्रदेश की ज्यादातर हिस्सों में आगामी सप्ताह भर पछुआ हवाएं चलेंगी और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।
  •  1 तारीख को भी पूर्वी हिस्से में भी हल्की बारिश के संकेत है।
  • 2 सितंबर, 3 सितंबर और 4 सितंबर को पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने वाला है। इस दौरान पूर्वी यूपी में एक दो स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

क्या कहता है मौसम विभाग

  • यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून में कम दबाव का क्षेत्र यानी ट्रफ लाइन वर्तमान में हिमालय की तलहटी के साथ चल रही है, जिससे पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत के कुछ जिलों में हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं, मध्य और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा,क्योंकि प्रदेश की ज्यादातर हिस्सों में आगामी सप्ताह भर पछुआ हवाएं चलेंगी और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।
  • भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, आज बुधवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के हाथरस, बिजनोर, मथुरा, बरेली, अलीगढ, मुरादाबाद, मेरठ, रामपुर, बदायूं और शाहजहांपुर समेत कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है।वही लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद, लखीमपुर, बहराईच, फैजाबाद, कुशीनगर, गोरखपुर और संत कबीर नगर शहरों में गुरुवार को बारिश के आसार हैं।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews