UP Weather : 2 दिन बाद बदलेगा मौसम, बिपरजॉय का दिखेगा असर, 13 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 8 शहरों में हीटवेव, जानें IMD का पूर्वानुमान

up weather

UP Weather Alert Today : चक्रवात बिपरजॉय के असर से उत्तर प्रदेश के मौसम में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। आज शुक्रवार को पश्चिम यूपी के 13 जिलों में आंधी-बारिश के आसार है वहीं पूर्वी यूपी के 8 शहरों में हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है। यूपी मौसम विभाग की मानें तो अगले 5 दिनों तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। दक्षिणी-पश्चिमी हवाएं नमी लेकर आ रही हैं, जो नम हवाएं यूपी में प्री-मानसून बारिश कराएंगी। 18 जून से प्री-मानसून बारिश शुरू हो सकती है। हालांकि, कानपुर मंडल में प्री-मानसून का असर 20 से 21 जून तक आएगा।

जुलाई तक मानसून की दस्तक

यूपी मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसके प्रभाव से शनिवार से प्रदेशभर में मौसम का रुख बदलेगा। पश्चिमी और दक्षिणी प्रदेश में बादलों की आवाजाही के साथ क्षेत्र बारिश हो सकती है। वहीं पूर्वी यूपी में मौसम गर्म रहेगा। इसके अलावा उत्‍तर प्रदेश में चक्रवाती तूफान ब‍िपरजॉय का असर रव‍िवार से देखने को म‍िलेगा। रविवार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश के भी आसार हैं।यूपी में 30 जून तक मानसून दस्तक देता है, लेकिन इस बार इसमें और देरी देखी जा सकती है। जुलाई के पहले हफ्ते में मानसून यूपी में दस्तक दे सकता है।

18 जून से बिपरजॉय का दिखेगा असर

यूपी मौसम विभाग के अनुसार, बिपरजॉय के असर के कारण प्रदेश के विभिन्न इलाकों में तेज बारिश की संभावना है। अगले दो दिनों में राजधानी समेत पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में बारिश जैसी स्थिति बनेगी।वही पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में शुक्रवार को भी लू की चेतावनी जारी की गई है।इसके अलावा 17 जून से धूल भरी हवाएं और बादल-बिजली का असर प्रदेश के पूर्वी व पश्चिमी इलाकों में रहेगा, लेकिन 18 को हवा की रफ्तार  और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वही 19 जून को भी कमोबेश ऐसे ही हालात बने रहने के आसार हैं।

आज इन जिलों में आंधी-बारिश और हीटवेव का अलर्ट

  1. यूपी मौसम विभाग के अनुसार, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, संभल, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, बुलंदशहर, जालौन, झांसी और ललितपुर में आंधी के साथ बारिश के आसार बने हुए हैं, वही पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में बूंदाबांदी के आसार भी हैं। ।
  2. अयोध्या, बस्ती, अंबेडकर नगर, गोरखपुर, देवरिया, मऊ, संतकबीर नगर और बलिया में हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान तापमान 40 से 45 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
  3. रविवार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों समेत सोनभद्र, चित्रकूट, बांदा, ललितपुर के आसपास इलाकों और गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर के आसपास के जिलों में तेज हवाओं के साथ गरज चमक और बारिश के लिए चेतावनी जारी की गई है।

जानिए यूपी के जिलों का हाल

  1. आज शुक्रवार को लखनऊ और आसपास के जिलों में बादल छाए रह सकते है। 19 जून को लखनऊ समेत पूर्वी यूपी के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।
  2. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बौछार पड़ सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और रात के समय गर्मी बढ़ेगी। अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हो सकता है।
  3. गाजियाबाद में शुक्रवार से बादलों के छाने, तेज हवा और हल्की बारिश की संभावना है। 20 जून तक इसका असर बना रहेगा। 17 जून से लेकर 20 जून तक बारिश की संभावना है। 18 और 19 जून को बारिश के आसार और तेज हवाएं भी चलेगी।
  4. नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 18 और 19 जून को बारिश और तेज हवा का असर देखने को मिलेगा। चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का असर शहर में 18 और 19 जून को नजर आएगा। इन दिनों 25 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ जोरदार बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।
  5. गोरखपुर में भीषण गर्मी के आसार हैं। आज शुक्रवार को तापमान 42 डिग्री को पार करने की संभावना है। बिपरजॉय के असर के कारण आसमान में बादलों की आवाजाही बढ़ने और बूंदाबांदी के आसार हैं।
  6. वाराणसी समेत पूर्वांचल के अधिकांश इलाकों में इसी प्रकार की स्थिति बने रहने के आसार हैं। 22 जून के बाद इलाके में बारिश के आसार जताए गए हैं।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews