UP Weather : बदले मौसम के मिजाज, तापमान में उतार-चढ़ाव, अक्टूबर तक छाए रहेंगे बादल, 20 जिलों में बारिश के आसार, WD-चक्रवात का प्रभाव, जानें अपडेट

up weather

UP Weather Update Today : पाकिस्तान से आ रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव आने लगा है। कहीं तेज के साथ तापमान में वृद्धि हो रही है तो कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश का दौर चल रहा है। वातावरण में नमी के चलते फिलहाल 2 अक्टूबर तक पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क ही रहेगा, लेकिन पूर्वी यूपी में बारिश हो सकती है। आज 27 सितंबर को पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा और पूर्वी यूपी में एक या दो स्थानो पर बारिश, गरज के साथ बौछारे पड़ने की संभावना है।

2 अक्टूबर तक ऐसा ही रहेगा मौसम, जानें कहां कहां होगी बारिश

  1. 27-28 सितंबर तक पश्चिमी यूपी में एक या दो स्थानों और पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
  2. 28, 29 और 30 सितंबर को पश्चिमी यूपी में एक दो स्थानों पर बारिश हो सकती है, हालांकि पूर्वी यूपी में अधिकतर जिलों में बारिश होने की संभावना है।
  3.  30 सितंबर और 1 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने वाला है, जबकि इस दौरान पूर्वी यूपी में अधिकतर जगह बारिश होने की संभावना है।
  4. प्रदेश में 2 अक्टूबर तक पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क और पूर्वी यूपी की कुछ जगहों पर बारिश व गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

आज इन जिलों में बारिश-बिजली के आसार

  • यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, आज बुधवार को गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बलिया, मऊ, आजमगढ़ गाजीपुर, अंबेडकर नगर जौनपुर, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, चित्रकूट व आसपास के इलाकों में एक या दो जगहों पर बारिश हो सकती हैं।
  • प्रयागराज, संत रविदास नगर, मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली और सोनभद्र में कुछ स्थानों पर बारिश का अनुमान है।
  • पश्चिमी यूपी तमाम जनपदों, आगरा, अलीगढ़, सहारनपुर, मेरठ, कानपुरऔर राजथी लखनऊ में भी आज मौसम शुष्क रहने का ही अनुमान है।
  • पाकिस्तान से आ रहे पश्चिमी विक्षोभ और एक चक्रवात के प्रभाव से उत्तर प्रदेश के पूर्वी भाग में आने वाले दिनों में वाराणसी, जौनपुर, भदोही, कुशीनगर और गोरखपुर के साथ ही पूर्वांचल में हल्की बारिश होने का अनुमान है।
  • बुधवार को चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली और वाराणसी जिले में बादल गरजने के साथ ही बिजली गिरने की भी संभावना है।
  • संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया और आजमगढ़ जिले में भी बिजली गिर सकती है।
  • मऊ, देवरिया, गोरखपुर सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर और उसके आसपास के इलाकों में भी बादल गरजने और बिजली गिरने की संभावना है।

अबतक कहां कितनी हुई बारिश

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, अबतक प्रदेश में 620.40 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि औसतन बारिश का रिकॉर्ड 735.30 मिमी है,ऐसे में 1 जून से 25 सितंबर तक यूपी में 16% कम बारिश दर्ज की गई। पूर्वी यूपी के 33 में से 24 जिले रेड जोन में हैं।वहीं पश्चिमी यूपी में 9 जिले । पूर्वी यूपी में महज 2 जिलों बाराबंकी में 55 और हमीरपुर में 21 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews