UP Weather : मौसम ने फिर बदली करवट, 30 जिलों में वर्षा-बिजली, 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें शहरों का हाल-IMD का ताजा अपडेट

up weather

UP Weather Update Today : अक्टूबर में एक बार फिर उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है। झारखंड और पश्चिम बंगाल के क्षेत्र में मौसमी दबाव बनने की वजह से अगले 3 दिनों तक राज्य में अच्छी बारिश के आसार है।आज 2 अक्टूबर को 2 दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश और बिजली गिरने चमकने की चेतावनी जारी की है, वही 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।बारिश का यह दौर 5 अक्टूबर तक जारी रहने का अनुमान है, इसके बाद 6-7 अक्टूबर से फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और तापमान में भी उतार चढ़ाव आएगा।

कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, झारखंड और पश्चिम बंगाल के क्षेत्र में मौसमी दबाव बनने से पांच अक्टूबर तक मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना बन गई है। दो अक्टूबर से लेकर तीन अक्टूबर तक भारी बारिश होगी। चार और पांच अक्टूबर को हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है। अगले तीन दिनों तक एक से दो डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान गिर सकता है जबकि न्यूनतम तापमान स्थिर रहने का पूर्वानुमान है।बता दे कि वर्ष 2023 में पूरे मानसून 759.5 मिमी से अधिक बारिश हुई। यह औसत से करीब 12 फीसदी कम रही है।

जानिए पूरे हफ्ते का हाल

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक आज सोमवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक या दो स्थानों पर और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक या दो स्थानों पर गर्जन के साथ आकाशीय चमक होने की संभावना है । वही एक या दो स्थानों पर भारी बारिश के भी आसार है, हालांकि मंगलवार को पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क ही रहेगा, लेकिन पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में बारिश होगी। 4 अक्टूबर को पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर हल्की बारिश तो पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा। 5 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।

जानिए यूपी में आज कहां कहां होगी बारिश

  1. यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को झांसी, जालौन, औरैया, इटावास कन्नौज, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, बाराबंकी, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, अंबेडकर नगर, संत कबीर नगर, गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, मऊ, बलिया में एक या दो स्थानों पर बारिश हो सकती है।
    ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, लखनऊ, अमेठी, अयोध्या,
  2. सुल्तानपुर, आजमगढ़ गांजीपुर में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।
  3. बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, प्रतापगढ़, जौनपुर, संत रविदास नगर, वाराणसी, चंदौली में अनेक स्थानों पर बारिश के आसार है।
  4. कौशांबी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया और आसपास भारी बरसात हो सकती है।
  5. बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, प्रतापगढ़, आजमगढ़, कानपुर नगर, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, उन्नाव में भी हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट है।
  6. चित्रकूट, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र में लगभग सभी जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है।पश्चिम यूपी के कुछ इलाकों में भी बारिश हो सकती है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews