UP Weather : 24 घंटे में फिर बदलेगा मौसम, बादलों की आवाजाही, 23 जिलों में बारिश-तेज हवा के आसार, इन क्षेत्रों में बढ़ेगा पारा, जानें IMD अपडेट

up weather

UP Weather Update Today :  अक्टूबर के पहले सप्ताह तक यूपी के मौसम में उतार चढ़ाव का दौर जारी रहने वाला है। लोकल सिस्टम के प्रभाव से 4-5 अक्टूबर तक पश्चिमी और पूर्वी यूपी में हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। आज 30 सितंबर को पश्चिमी यूपी में मौसम संभवत शुष्क रहेगा लेकिन पूर्वी यूपी में बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। वही रविवार और सोमवार को पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी।अगले दो दिनों तक अब तापमान भी स्थिर रहेगा. तापमान में भी कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा.

आज इन जिलों में होगी बारिश

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, आज शनिवार को बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीर नगर, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, मऊ, बलिया, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, चित्रकूट में एक या दो स्थानों पर बारिश हो सकती है और प्रयागराज, जौनपुर, संत रविदास नगर, वाराणसी, गाजीपुर, चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर में कुछ स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है। 30 सितंबर को राज्य के पूर्वी हिस्से के वाराणसी, गाजीपुर, बलिया समेत कई जिलों में बारिश के आसार है।

अक्टूबर तक ऐसा रहेगा मौसम

  • यूपी मौसम विभाग के मुताबिक 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने वाला है, जबकि इस दौरान पूर्वी यूपी में अधिकतर जगह बारिश होने की संभावना है।
  • 2 अक्टूबर तक पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क और पूर्वी यूपी की कुछ जगहों पर बारिश व गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। पूर्वी यूपी में कुछ स्थान पर और पश्चिमी यूपी में एक दो स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
  • तीन और चार अक्टूबर को पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहेगा जबकि पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर बारिश होने की उम्मीद है।
  • 4 अक्टूबर को पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर हल्की-फुल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। ऐसे ही 5 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews