UP Weather : मौसम में बदलाव, 20 जून के बाद प्री-मानसून बारिश की संभावना, 1 दर्जन जिलों में बारिश, 13 जिलों में हीट वेव, जानें IMD पूर्वानुमान

up weather

UP Weather Alert : उत्तर प्रदेश में मौसम में बदलाव का दौर जारी है। कहीं बारिश तो कहीं लू का असर देखने को मिलेगा। वही 20 जून के बाद से प्री-मानसून की बारिश होने की संभावना है। आज शनिवार को 20 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है, वही 13 जिलों में हीटवेव का भी अलर्ट जारी किया गया है। 11 जून को भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है।

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी हवाओं से लगातार नमी आ रही है, जिससे कुछ जिलों में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण बारिश के आसार बने हुए है। 12 जून के बाद फिर मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।वही विजपॉय तूफान के प्रभावी होने के बाद एक सप्ताह के भीतर बारिश जैसी स्थिति बन सकती है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।

इन जिलों में बारिश के आसार

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखमीपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, कुशीनगर और महाराजगंज जिले में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में हीटवेव का अलर्ट

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, झांसी, ललितपुर, महोबा, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र जिले में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।

जानिए जिलों का हाल

  1. लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। आसमान साफ रहेगा और दोपहर या शाम तक आंशिक तौर पर बादल छा सकते हैं।राजधानी में अगले दस दिनों में अधिकतम तापमान के 40 से 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
  2. गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया जा सकता है, आज आसमान साफ रहेगा।नोएडा में दिन में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस जाने का अनुमान है।
  3. पश्चिमी यूपी के तमाम इलाकों में इसी प्रकार की स्थिति बनी हुई है।पूर्वांचल में न्यूनतम तापमान अधिकांश शहरों में 29 से 30 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है।
  4. गोरखपुर में शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दिन में और शाम के समय बादलों का असर दिखेगा।
  5. वाराणसी में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है। न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews