UP Weather : छाएंगे रहेंगे बादल, 10 जिलों में 3 दिन तक हीटवेव का अलर्ट, बढ़ेगा तापमान, इन जिलों में बूंदाबांदी के आसार, जानें मानसून पर बड़ी अपडेट

up weather

UP Weather Update Today :  उत्तर प्रदेश के मौसम में आज रविवार से फिर बदलाव देखने को मिलेगा। 15 जून तक प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ने के आसार है। वही 10 जिलों में 3 दिन तक हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान तापमान 40डिग्री सेल्सियस से ज्यादा का रहेगा।वही पूरे यूपी में 36 घंटे तक बादल छाने के साथ  पूर्वांचल और बुंदेलखंड के कई हिस्सों में बूंदाबांदी होने का अनुमान है। संभावना जताई गई कि 15 जून के बाद फिर मौसम में बदलाव आ सकता है।

इन जिलों में हीटवेव का अलर्ट

यूपी मौसम विभाग ने 6-7 और 8 जून को 10 जिलों गाजीपुर, चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही, वाराणसी, प्रयागराज, जौनपुर, कौशांबी, चित्रकूट में हीटवेव का अलर्ट दिया गया है। राजस्थान से उठने वाली गर्म हवाएं और पहाड़ों की तरफ से चलने वाली हवाओं के टकराव की वजह से यूपी के अलग-अलग जिलों में अचानक मौसम बदल सकता है।

इन जिलों में बारिश के संकेत

भारतीय मौसम विभाग ने आज रविवार को दिल्ली से लगे यूपी के नोए़डा, गाजियाबाद और आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बादल छाने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वही कई जगहों पर वज्रपात होने के साथ ही तेज हवाएं चलने के भी संकेत है।

5 जून के बाद मौसम में दिखेगा बदला

यूपी मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 5 जून तक दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने के संकेत है, जिसके प्रभाव से 6 जून तक उसी क्षेत्र में निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हो सकता है और प्रदेश में बारिश की संभावना बनेगी। वहीं पूर्वांचल में अगले 5 दिनों तक बादल छाए रहेंगे। 4 से 7 जून तक पूर्वांचल और बुंदेलखंड के कुछ शहरों में बारिश हो सकती है।

मानसून पर अपडेट

सालों बाद 2023 में उत्तर प्रदेश में मानसून के देरी से पहुंचने के आसार है। इस बार मानसून के 20 से 25 दिन लेट होने का अनुमान है। संभावना है कि इस बार प्रदेश में 10 से 15 जुलाई तक मानसून आ सकता है। यह पिछले 12 सालों में सबसे लेट मानसून की एंट्री होगी। आमतौर पर यूपी में मानसून की एंट्री 18 जून तक हो जाती है।

जानिए जिलों का हाल

राजधानी लखनऊ में दिन के वक्त हल्के बादल छाए रहे सकते हैं और तापमान में हल्की गिरावट दर्ज आ सकती है। आगरा में भी हल्की बारिश होने के साथ पूरे दिन बादल छाए रहेंगे । अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे आ सकता है, वहीं पूर्वांचल के ज्यादातर जिलों में रविवार को मौसम बिल्कुल साफ रहने की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews