कौन बनेगा मुख्यमंत्री! क्या शिवराज 5वीं बार बनेंगे MP के सीएम, नरेंद्र सिंह तोमर ने दिया ये जवाब

MP CM

BJP Records Dominant Win In MP : मध्य प्रदेश में बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत का दावा किया था और ऐतिहासिक जीत हासिल की है। प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने के दावे को वो पूरा करने जा रही है और मंत्रियों से लेकर जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं तक..खुशी और जश्न का माहौल है। लेकिन एक सवाल अब भी कायम है कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा। ये सवाल जब आज मध्य प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर से किया गया तो उन्होने जवाब कुछ यूं दिया।

मुख्यमंत्री के सवाल पर तोमर ने कहा ‘प्रक्रिया अपनाई जाएगी’

नरेंद्र सिंह तोमर से पत्रकारों ने पूछा कि अब तो सरकार बन गई है, सीएम का चेहरा कौन होगा। इसके जवाब में उन्होने कहा कि ‘भारतीय जनता पार्टी एक दल है, प्राइवेट लिमिटेड कंपनी नहीं है। एक दल की अपनी प्रक्रिया है। परिणाम आ गए हैं..अब प्रक्रिया अपनाई जाएगी और उसके बाद निर्णय होगा।’ इसी के साथ उन्होने कहा कि इस ऐतिहासिक विजय के लिए वो जनता जनार्दन को धन्यवाद और भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई देते हैं। ये जीत कार्यकर्ताओं के परिश्रम और नरेंद्र मोदीजी की लोकप्रियता की जीत है। इसी के साथ उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक समर्थन जनता ने दिया है और हमारी कोशिश रहेगी कि आने वाले कल में नई सरकार जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप काम करे और मध्य प्रदेश को स्वर्णिम मध्य प्रदेश में तब्दील करने की दिशा में आगे बढ़े।

क्या फिर शिवराज बनेंगे सूबे के मुखिया

बता दें कि सीएम शिवराज सिंह चौहान उनका गढ़ कही जाने वाली बुधनी विधानसभा सीट से 1 लाख से अधिक अंतर से जीते हैं। एक दिन पहले जब उनसे ये सवाल किया गया था कि क्या वो पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं तो उन्होने भी इसे टालते हुए कह दिया था ‘भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद’। अब जब नतीजों से साफ हो गया है कि बीजेपी सरकार बनाने जा रही है तो मुख्यमंत्री के चेहरो को लेकर सवाल उठे शुरु हो गए हैं। बता दें कि इस बार बीजेपी ने सीएम फेस घोषित नहीं किया था और इसलिए इसे लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि पार्टी शिवराज सिंह चौहान की लोकप्रियता को लोकसभा चुनाव में भी इस्तेमाल करना चाहेगी, इसलिए उन्हें फिर से ये दायित्व सौंपा जा सकता है। वहीं कई लोग मानकर चल रहे हैं कि इस बार आलाकमान कोई नया नाम घोषित करेंगे। बहरहाल, बीजेपी की बंपर जीत के बाद उम्मीद है कि इस सवाल का जवाब भी जल्द ही मिल जाएगा।

[dgv_vimeo_video id=”890797223″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews