गुना बस हादसा : घायलों से मिले सीएम मोहन यादव, गुना RTO को निलंबित करने के आदेश, 4 सदस्यीय जांच समिति गठित

Guna bus accident CM Dr Mohan Yadav

Guna bus accident :  गुना जिले की सेमरी घाटी पर बीती रात हुई ह्रदय विदारक सड़क दुर्घटना के घायलों के हालचाल जानने के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भोपाल से गुना पहुंचे, उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से घटना के बारे में जानकारी ली और फिर उनके इलाज को लेकर प्रशासन की कड़े निर्देश दिए, घायलों से बात करने के बाद मुख्यमंत्री ने गुना जिले के RTO और सीएमओ को निलंबित करने के आदेश दे दिए ।

ऐसे हुआ था हादसा 

आपको बता दें कि गुना के बजरंग गढ़ थाना क्षेत्र की सेमरी घाटी पर बीती रात करीब साढ़े आठ बजे एक बस को तेज रफ़्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे बस पलटकर आग के गोले में बदल गई, देखते ही देखते 13 लोग आग की चपेट में आ गए और जान गंवा बैठे और करीब 17 लोग घायल हो गए जिनका इलाज जारी है।बताया जा रहा है कि डंपर चालक न्यूट्रल पर गाड़ी चला रहा था और उसका संतुलन बिगड़ गया और बस से टकरा गया।

सीएम डॉ मोहन यादव पहुंचे गुना अस्पताल, घायलों से हालचाल जाना 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रात को ही एसपी और कलेक्टर से बात की और घटना की जाँच के आदेश दिए और आज अपने कार्यक्रम में बदलाव करते हुए महत्वपूर्ण बैठकों की रद्द करते हुए घायलों से मिलने पहुंच गए, मुख्यमंत्री ने घायलों से कहा कि आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है , सरकार आपके इलाज की चिंता करेगी, आप जल्दी स्वस्थ होकर होंगे।

RTO , CMO निलंबित, जांच समिति गठित, तीन दिन में देनी होगी रिपोर्ट  

मुख्यमंत्री ने घायलों से बात करने के बाद प्रारंभिक रूप से दोषी मानते हुए गुना आरटीओ रवि बरेलिया और सीएमओ बीडी कतरोलिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए। उधर मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद हादसे की जांच के लिए कलेक्टर तरुण राठी ने चार सदस्यीय गठित कर दी है, समिति के अध्यक्ष गुना ADM मुकेश शर्मा होंगे। इसके अलावा SDM गुना दिनेश सांवले, संभागीय उप परिवहन आयुक्त ग्वालियर अरुण सिंह और सहायक यंत्री विद्युत् सुरक्षा गुना प्राणसिंह राय को समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है, समिति को सभी बिन्दुओं पर जांच कर तीन दिन में रिपोर्ट सौंपनी होगी।

पीएम नरेंद्र मोदी ने जताई संवेदना 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गुना बस दुर्घटना पर अपनी संवेदना प्रकट की है, PMO ने सोशल मीडिया X पर लिखा – मध्य प्रदेश के गुना में हुआ सड़क हादसा हृदयविदारक है। इसमें जिन लोगों ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी शोक-संवेदनाएं। इसके साथ ही इस दुर्घटना में घायल सभी लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।

[dgv_vimeo_video id=”898290773″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews