हथियारबंद बदमाशों ने बाइक सवार दंपति के साथ की लूट, जेवर मोबाइल लूटकर फरार

हथियारबंद बदमाशों ने बाइक सवार दंपति के साथ की लूट, जेवर मोबाइल लूटकर फरार

डबरा, सलिल श्रीवास्तव। ग्वालियर (Gwalior) जिले के डबरा (Dabra)क्षेत्र में लूट (Loot)और बाइक चोरी की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं बीती रात भी बाइक सवार दंपति को तीन हथियारबंद बदमाशों ने कट्टे की नोक पर लूट लिया बदमाश पति पत्नी से  जेवर और मोबाइल भी लूट ले गए। पुलिस पूरे मामले में सख़्ती के साथ छानबीन में जुट गई है।

आपको बता दें कि अंबेडकर कॉलोनी में रहने वाले रवि कुशवाह बीती रात अपनी पत्नी और 2 साल की बच्ची के साथ पिछोर से डबरा आ रहे थे उसी दौरान सहराई हाईवे के पास बने शारदा वेयर हाउस के पास तीन हथियारबंद बदमाश आ गए और उन्होंने बाइक रवि के बगल में लगा दी और सीधे उनके सिर पर कट्टा लगा दिया और उनसे नगदी जेवर और मोबाइल लूट ले गए।  जाते-जाते लुटेरे उसकी बाइक की चाबी भी अपने साथ ले गए।

ये भी पढ़ें – बाढ़ पीड़ितों के साथ विधायक सुरेश राजे ने किया एसडीएम कार्यालय का घेराव, सरकार को दी ये चेतावनी

लूटे गए सामान की कीमत एक लाख से अधिक बताई गई है। बाद में रवि थाने पहुंचा और अपनी साथ हुई वारदात की शिकायत पुलिस में की। शिकायत के तत्काल बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ कर दी है।

ये भी पढ़ें – सिपाही को गोली मारने वाला पकड़ा, लूट करने के बाद जयपुर, जोधपुर जाते थे अय्याशी करने

एसडीओपी डबरा विवेक शर्मा का कहना है कि दंपति के साथ लूट हुई है पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और संदिग्धों से पूछताछ प्रारंभ कर दी है शीघ्र ही लुटेरों को पकड़ लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें – चेन लूट के तीन आरोपी पुलिस गिरफ्त में, सामने आया लॉक डाउन का इफेक्ट

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews