पुलिस की बड़ी सफलता, NHM पेपर लीक मामले के मास्टर माइंड दिल्ली से गिरफ्तार

पुलिस की बड़ी सफलता, NHM पेपर लीक मामले के मास्टर माइंड दिल्ली से गिरफ्तार

NHM Paper Leak Master Mind Arrested :  ग्वालियर की क्राइम ब्रांच पुलिस ने  बड़ी सफलता हासिल करते हुए एनएचएम,एमपी (NHM,MP) की नर्सिंग स्टॉफ की भर्ती परीक्षा का पेपर लीक कराने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के दो मुख्य आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है, पुलिस पेपर लीक कराने वाले गिरोह के 08 सदस्यों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पकड़े गए आरोपी में से एक के खिलाफ उत्तर प्रदेश में हत्या का प्रकरण दर्ज है जिसमें वो फरार चल रहा है।

07 फरवरी को थी नर्सिंग स्टाफ भर्ती परीक्षा 

आपको बता दें कि 07 फ़रवरी 2023 को नेशनल हेल्थ मिशन के तहत संविदा आधारित नर्सिंग स्टॉफ की भर्ती परीक्षा पूरे  मध्य प्रदेश आयोजित की गई थी, पहली पाली सुबह 10 से 12 और  दूसरी पाली दोपहर 3 से 5  तक थी। परीक्षा से पहले ग्वालियर पुलिस को इनपुट मिला था कि उक्त परीक्षा का पेपर लीक कर सॉल्व कराने वाला अन्तर्राज्यीय गिरोह ग्वालियर में सक्रिय है।

ग्वालियर पुलिस ने गिरोह का भंडाफोड़ किया 

सूचना की गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक  अमित सांघी ने क्राइम ब्रांच की टीम को एलर्ट किया, पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए रेड कर गिरोह के 08 सदस्यों को गिरफ्तार कर पेपर आउट कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस द्वारा पेपर आउट कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ होने के बाद नेशनल हेल्थ मिशन मध्य प्रदेश (NHM,MP) ने संविदा आधारित नर्सिंग स्टॉफ भर्ती परीक्षा को निरस्त कर दिया।

मास्टर माइंड की तलाश के गठित हुई SIT

एडिशनल एसपी ऋषिकेश मीणा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया और गिरोह के मास्टर माइंड की तलाश शुरू की। एसपी के निर्देश पर एडिशनल एसपी ऋषिकेश मीणा (IPS) और सीएसपी शियाज के एम (IPS)  नेतृत्व में ग्वालियर पुलिस की एक एसआईटी का गठन किया गया । पुलिस ने फरार आरोपियों के  ठिकानों पर दबिश देना शुरू की, आरोपियों ने अपनी पहचान छिपाने व स्थान बदलने के लिए एक फॉर्चूनर गाड़ी भी खरीदी गई थी। वे कई राज्यों में अपने ठिकानों को बदला था, जिनका लगातार पुलिस टीम द्वारा पीछा किया जा रहा था।

NHM परीक्षा पेपर लीक कांड के सरगना दिल्ली से गिरफ्तार  

इसी क्रम में ग्वालियर क्राइम ब्रांच पुलिस को एनएचएम पेपर लीक के मुख्य आरोपियों को दिल्ली में रोहिणी क्षेत्र  में छिपे होने की सूचना मिली, पुलिस ने तुतंत एक्शन लेते हुए आज दोनों मास्टर माइंड को  पकड़ लिया। पकड़े गये दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि एनएचएम की नर्सिंग परीक्षा का पेपर लीक के तार एमईएल प्रायवेट लिमिटेड कंपनी के सर्वर से जुड़ रहे है। पुलिस दोनों मुख्य आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है। एडिशनल एसपी मीणा ने बताया कि गिरफ्तार किये गए दोनों आरोपियों में से एक आरोपी के विरुद्ध प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में हत्या का प्रकरण भी दर्ज है जिसमें वह लगातार फरार बना हुआ है। हत्या के प्रकरण के आरोपी को गिरफ्तार किये जाने के संबंध में ग्वालियर पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस को भी सूचित कर दिया है। गिरफ्तर आरोपियों के नाम राजीव और पुष्कर बताये गए हैं ।

[dgv_vimeo_video id=”806404437″]

[dgv_vimeo_video id=”806405506″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews