EOW का छापा : प्राइमरी टीचर पर करोड़ों की संपत्ति, निकला कई कॉलेजों का मालिक!

EOW का छापा : प्राइमरी टीचर पर करोड़ों की संपत्ति, निकला कई कॉलेजों का मालिक!

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर EOW ने आज शनिवार को एक बड़ी छापामार (EOW Raid) कार्यवाही की है।  एक शिकायत के आधार पर EOW ने प्राइमरी के सहायक शिक्षक के घर सहित चार ठिकानों पर छापा मारा है , जहाँ उनकी आय से कई गुना अधिक संपत्ति मिली है। EOW की अलग अलग टीमें दस्तावेज खंगाल रही हैं।

ग्वालियर की EOW (Gwalior EOW) टीम ने प्राइमरी स्कूल के सहायक शिक्षक प्रशांत सिंह परमार के सत्यम टॉवर स्थित फ़्लैट पर छापा मारा। पूछताछ में EOW को कई चौंकाने वाले दस्तावेज मिले। डीएसपी  EOW सतीश चतुर्वेदी ने एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ को बताया कि बहुत बड़ी कार्यवाही है जो अभी जारी है।

ये भी पढ़ें – ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा बयान – देश में केवल एक ही फ्रंट वो है….

प्रशांत सिंह परमार के कई कॉलेज सामने आये हैं, इनके मैरिज गार्डन हैं, ऑफिस हैं। फ़िलहाल चार ठिकानों पर अलग अलग कार्यवाही जारी है।  शुरूआती जाँच में इनकी मासिक आय से कई गुना अधिक संपत्ति होने का अनुमान है।  दस्तावेजों का मिलान किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें – शिवराज कैबिनेट का बड़ा फैसला, अप्रैल से MP में फिर शुरू होगी ये योजना, ऐसे मिलेगा लाभ

आपको बता दें कि सिटी सेंटर क्षेत्र में स्थित सत्यम टॉवर एक बहुत पॉश एरिया है इसके फ़्लैट बहुत महंगे है जिन्हें खरीदना भी साधारण आदमी के बस में नहीं है। सूत्रों के मुताबिक प्रशांत सिंह परमार के करीब 6 से अधिक कॉलेज हैं कई फर्में हैं, शहर में अलग अलग जगह चार ऑफिस हैं।  EOW इन सभी की जाँच कर रही है।  डीएसपी चतुर्वेदी ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही पता चल सकेगा कि कितने की बेनामी सम्पति है।

ये भी पढ़ें – पचमढ़ी में शिवराज कैबिनेट की अहम बैठक आज, तैयार होगा रोजगार-विकास का रोडमैप, ये मुद्दे रहेंगे प्रमुख

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews