थाने में सूनी कलाई देख महिला कांस्टेबल ने निभाया बहन का फर्ज, स्टाफ को बांधी राखी

थाने में सूनी कलाई देख महिला कांस्टेबल ने निभाया बहन का फर्ज, स्टाफ को बांधी राखी

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। भाई बहन के अटूट और पवित्र प्यार के बंधन का त्योहार रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2021) आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। ग्वालियर (Gwalior) में भी बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। इस बीच ऐसे बहुत से भाई मायूस दिखे जो पुलिस ड्यूटी के कारण या अन्य किसी कारण से बहन से राखी नहीं बंधवा पा रहे थे। लेकिन एक महिला कांस्टेबल ने बहन का फर्ज निभाया।

यह भी पढ़े.. खुशखबरी: MP के संविदा कर्मचारियों को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा, आदेश जारी

ग्वालियर  के हजीरा थाने (Gwalior Police) का दृश्य आज रक्षाबंधन पर बदला बदला था। सुबह से ही ड्यूटी पर तैनात स्टाफ थाने पर पहुँच गया लेकिन उनकी कलाइयाँ सूनी थी। थाने पर मौजूद महिला कांस्टेबल सपना चौहान मे जब सबकी कलाइयाँ सूनी और चेहरे पर मायूसी देखी तो उसने सबको राखी बांधने का फैसला किया।कांस्टेबल सपना चौहान ने बाजार से राखियाँ और मिठाई मंगवाई और फिर सभी भाईयों के माथे पर तिलक कर उनकी कलाई पर राखी बांधी।

राखी

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews