सहारा इंडिया प्रमुख सुब्रत राय सहित अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

सहारा इंडिया प्रमुख सुब्रत राय सहित अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

FIR against Subrata Roy Sahara in Gwalior : सहारा इंडिया की अलग अलग स्कीमों में निवेशकों का पैसा लगाकर उन्हें वापस नहीं लौटाने के मामले में देश के कई हिस्सों में सहारा प्रमुख सहित उनकी कंपनी के लोगों पर मामले दर्ज हैं, अब ग्वालियर में एक और एफआईआर दर्ज हुई है, एक निवेशक परिवार ने सहारा प्रमुख सुब्रत राय सहारा”सहाराश्री” सहित अन्य कई वरिष्ठ जिम्मेदारों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

सहारा में निवेशकों के करोड़ों रुपये डूबे हैं 

लाखों निवेशकों के करोड़ों रुपये हड़पने के मामले में मुकदमे झेल रही सहारा इंडिया कंपनी अभी भी निवेशकों का पूरा पैसा नहीं लौटा सकी है, कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के कहने पर एजेंटों ने लोगों की गाढ़ी कमाई मोटे मुनाफे का लालच देकर कंपनी की अलग अलग स्कीमों में लगवा दी लेकिन मेच्योरिटी के बाद कंपनी में धोखा दे दिया, अब निवेशक और एजेंट दोनों ही परेशान हैं।

ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने दर्ज की FIR 

परेशान निवेशक और एजेंट लगातार देश में अलग अलग जगह सहारा प्रमुख सुब्रत राय सहारा और उनके सहयोगियों के खिलाफ मामले दर्ज करवा रहे हैं , अब ग्वालियर के क्राइम ब्रांच थाने में एक और केस दर्ज हुआ है। एडिशनल एसपी क्राइम राजेश डंडोतिया ने बताया कि  शहर की प्रतिष्ठित कालोनी हरिशंकर पुरम में रहने वाले एक परिवार की शिकायत पर सहारा इंडिया प्रमुख और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की गई है।

सहारा प्रमुख सुब्रत राय सहित अन्य पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज 

पुलिस ने अग्रवाल परिवार की शिकायत पर ग्वालियर  क्राइम ब्रांच थाने में सहारा इंडिया ग्रुप के चेयरमैन सुब्रत राय सहारा, सहारा क्रेडिट सोसायटी के अध्यक्ष ओपी श्रीवास्तव, सहारा इंडिया ग्रुप के डायरेक्टर सुधीर कुमार श्रीवास्तव, करुणेश अवस्थी, टेरिटरी प्रबंधक वीके श्रीवास्तव, एरिया मैनेजर देवेंद्र सक्सेना पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

[dgv_vimeo_video id=”813538297″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews