Gwalior : कैमिकल लगाकर नोटों को आग पर गर्म कर डबल करने का देते थे झांसा, गिरोह का खुलासा  

Gwalior : कैमिकल लगाकर नोटों को आग पर गर्म कर डबल करने का देते थे झांसा, गिरोह का खुलासा  

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर पुलिस (Gwalior Police) ने एक ऐसे शातिर गिरोह का खुलासा किया है जो पैसा डबल करने का झांसा देकर लोगों की गाढ़ी कमाई को ठग रहा था। पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों के गिरफ्तार किया है। आरोपी बड़े शातिराना अंदाज में कागज की गड्डी के ऊपर नीचे असली नोट लगाकर उसपर कैमिकल लगाकर उसे कांच  की प्लेट पर बांधकर आग पर गर्म करते और फिर प्लेट टूटने पर वापस आने की कहकर भाग जाते थे।

दरसल ग्वालियर के मुरार थाने में कल 11 सितम्बर को पुष्पेंद्र रावत नामक फरियादी ने शिकायत की। उसने बताया कि 08 सितंबर की सुबह मेरे दोस्त ने मुझे एमएच चौराहे के पास बुलाया वो वहां दो अन्य व्यक्तियों के साथ खड़ा था।  उसने मुझे बताया कि यह लोग मशीन के जरिए पैसों को डबल कर देते हैं। लेकिन पांच लाख रुपये से कम की रकम को डबल नही करते। तीन लाख रुपये मेरे पास हैं तुम केवल दो लाख रूपये मिला दोगेे तो पैसे डबल हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें – आपने देखा, IRCTC का Durga Puja Special Nepal Nirvana पैकेज? ये एक शानदार ऑप्शन है

मैंने दोस्त की बात पर भरोसा कर दो लाख रुपये अपने दोस्त को दे दिये। इसके बाद मेरा दोस्त उन दोनों व्यक्तियों  के साथ मुझे लेकर नारकोटिक्स ऑफिस के सामने पड़े खाली खंडहर में लेकर गया। वहां पहले से दो और लोग मौजूद थे। उन्होने पांच लाख रुपये लेकर उन्हें कांच की प्लेटों के बीच बांध दिया उसके बाद कैमिकल लगाकर काले कपड़े में रख लिया। उसके बाद मुझसे कहा कि अब इन नोटों को आग से तपाना होगा, इससे इनमें लगा हुआ कैमिकल नोटों के साथ रखे गये कागजों को नोट बना देगा। इसके बाद उन्होंने नोटों की गड्डियों को आग पर सेकना शुरू कर दिया। इस बीच ज्यादा आग लगने से मेरे द्वारा उसको अपने पैर से बुझाने का प्रयास किया गया जिससे कपड़े में बंधी हुई कांच की प्लेटें टूट गई।

ये भी पढ़ें – IMD Alert : मानसून रिटर्न, कहीं ऑरेंज कहीं येलो अलर्ट जारी, मछुआरों के लिए चेतावनी

प्लेट टूटने पर उन लोगों ने कहा कि कांच की प्लेटें टूट जाने अब पैसे डबल नहीं हो पाएंगे और जब नई प्लेट आएगी तभी तुम्हारे पैसे डबल हो जाएंगे। जब मैंने अपने पैसे वापस मांगे तो मेरे दोस्त ने कहा कि मैं पैसे डबल कर दूंगा। घटना का जिक्र मैंने अपने अन्य मित्र से किया तो उसने कहा  कि ऐसी ही घटना उसके साथ और उसके पहचान के लोगों के साथ भी हो चुकी है। मुझे तत्काल अपने साथ ठगी किये जाने का एहसास हो गया।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : चांदी भड़की, नहीं बदली सोने की कीमत, देखें आज का भाव

मुरार थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई।  इसी बीच एसएसपी अमित सांघी को मुखबिर सेरविवार 11 सितंबर को ही सूचना मिली कि जडेरुआ बांध तिराहे के पास एक सफेद रंग की बिना नम्बर की क्रेटा कार में 5 लोग बैठे हुये है जो कि आपस में पैसा डबल करने के बारे में बातचीत कर रहे है। सूचना पर से तत्काल एडिशनल एसपी क्राइम राजेश डण्डोतिया को क्राइम ब्रांच व थाना मुरार की टीम बनाकर उक्त ठगी के रैकेट का पर्दाफाश करने वाले गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया।

निर्देश मिलते ही सीएसपी ऋषिकेश मीणा (IPS), डीएसपी क्राइम रत्नेश तोमर के निर्देश पर मुरार और क्राइम ब्रांच थाने की टीम एक्टिव हुई और मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची । पुलिस को बिना नंबर की क्रेटा कार में पांच लोग बैठे दिखाई दिए।  पुलिस ने घरबंदी कर पांचों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर एक संदिग्ध के पास से नीले व काले रंग का बैग मिला जिसमें कैमिकल से भरी एक प्लास्टिक की बोतल रखी हुई थी, साथ ही उसमें काले रंग के दो कपड़े, दो कांच की प्लेटें व काले रंग का पदार्थ भी मिला।

गिरफ्तार आरोपियों से बिना नम्बर की कार के संबंध में पूछताछ करने पर उन्होंने इसे ग्राम बेड़ा थाना नूराबाद जिला मुरैना निवासी अपने साथी की होना बताया। आरोपियों ने ग्वालियर शहर में चार लोगों से 11 लाख रुपये की ठगी करना स्वीकार किया। पकड़े गये ठगों से कई राज्यों में की गई करोड़ों की ठगी की बारदातों का खुलासा होने की संभावना है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews