Gwalior News : मतदान से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, महिला तस्कर से 3 लाख का गांजा पकड़ा

Gwalior News : मतदान से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, महिला तस्कर से 3 लाख का गांजा पकड़ा

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। नगरीय निकाय चुनाव (MP Urban Body Election 2022) को देखते हुए ग्वालियर पुलिस (Gwalior Police) ने अवैध नशा कारोबारियों के खिलाफ मुहिम छेड़ रही है। इसी कड़ी में ग्वालियर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक महिला तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 3 लाख रुपये का गांजा जब्त किया है।

ग्वालियर एसएसपी अमित सांघी (Gwalior SSP Amit Sanghi) को मुखबिर ने सूचना दी कि मुरार के सात नंबर चौराहे के पास एक संदिग्ध महिला गांजा बेचने आई है। एसएसपी ने तत्काल एडिशनल एसपी क्राइम राजेश दंडोतिया (Adsp Crime Rajesh Dandotiya) को एक्शन के निर्देश दिए। एडिशनल एसपी ने मुरार क्षेत्र के सीएसपी ऋषिकेश मीणा (IPS) और टीआई शैलेन्द्र भार्गव को मुरार थाने की टीम के साथ मुखबिर के बताये स्थान पर भेजा।

ये भी पढ़ें – MP Weather: मानसून की सक्रियता बढ़ी, कई सिस्टम एक्टिव, 24 जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी

पुलिस जब सात नंबर चौराहे पर पहुंची तो एक संदिग्ध महिला बैग लिए दिखाई दी, पुलिस को देखकर महिला ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। जब उसके बैग की तलाशी ली गई तो उसमें गांजा भरा हुआ मिला।  वजन करने पर 14 किलो से अधिक गांजा मिला जिसकी कीमत 2 लाख 80 हजार रुपये के आसपास बताई गई है।

ये भी पढ़ें – MP Election 2022 : मतदाता पर्ची नहीं आई, परेशान ना हों, इस लिंक से पता चल जायेगा मतदान केंद्र

पूछताछ में पकड़ी गई महिला ने अपने आप को सीतारामपुर अमडीहा बर्धमान (पश्चिम बंगाल) का रहने वाला बताया।गांजा तस्कर महिला  ने पूछताछ में बताया कि वह ट्रेन से रेलवे स्टेशन पर उतरी थी लेकिन रेलवे स्टेशन पर पुलिस की चैकिंग को देखकर पकड़े जाने के डर से वहां से भाग निकली। पुलिस ने महिला तस्कर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews