Gwalior News : रिटायर्ड फौजी ने गोली मारकर की आत्महत्या

Gwalior News : रिटायर्ड फौजी ने गोली मारकर की आत्महत्या

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र में रहने वाले सेना से रिटायर्ड हवलदार ने खुद की लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या (Retired army constable commits suicide) कर ली। गोली की आवाज सुनते ही परिजन कमरे में पहुंचे और रिटायर्ड हवलदार को खून से लथपथ देखा। उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

एडिशनल एसपी राजेश दंडोतिया (Gwalior Police) के मुताबिक मुरार तिकोनिया स्थित नई बस्ती का रहने वाला अनिल यादव सेना का रिटायर्ड हवलदार था। वो रात को खाना खाकर परिवार के साथ सोया था। रात को वो करीब 3:30 बजे घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में पहुंच गया। यहां उसने अपनी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। उसने कनपटी पर पिस्टल लगाकर खुद को गोली मारी, जिससे गोली आर-पार हो गई।

ये भी पढ़ें – MP नगरीय निकाय चुनाव पर बड़ी अपडेट, 31 मई तक पूरा होगा यह काम, जाने कब होंगे चुनाव

परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मृतक के घर पहुंची, पुलिस ने वो पिस्टल बरामद कर ली जिससे फौजी ने आत्महत्या की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया है। आत्महत्या की वजह जानने के लिए पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें – Indian Railways Update : ट्रेनों में लगी अनारक्षित बोगी, जनरल टिकट लेकर कर सकते हैं यात्रा

उधर बताया जा रहा है कि मृतक मानसिक रूप से परेशान रहता था। उसका इलाज भी चल रहा था। बात बात पर गुस्सा हो जाता था, स्वभाव चिड़चिड़ा हो गया था। आशंका जताई जा रही है डिप्रेशन के चलते उसने आत्महत्या की है।

[dgv_vimeo_video id=”714741422″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews