BCCI ने ग्वालियर को दी इंटरनेशनल T-20 मैच की सौगात, तैयारियां शुरू, GDCA उपाध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया ने जय शाह और पिता ज्योतिरादित्य को दिया धन्यवाद    

महानआर्यमन सिंधिया ने मीडिया से कहा कि जिस तरह एमपीएल में ग्वालियर और मध्य प्रदेश के क्रिकेट प्रेमियों ने उत्साह दिखाया और देश को खासकर बीसीसीआई को ये संदेश दिया कि हम क्रिकेट को कितना प्रेम करते हैं ये उसी का परिणाम है कि ग्वालियर को इंटरनेशनल मैच की सौगात मिली।
BCCI's gift to Gwalior

BCCI gifts international T-20 match to Gwalior: ग्वालियर में इंटरनेशनल क्रिकेट मैच के आयोजन का सूखा आखिरकार ख़त्म हो ही गया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने ग्वालियर के लोगों को और मध्य प्रदेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी सौगात दी है। ग्वालियर डिविजन क्रिकेट एसोसियेशन के नव निर्मित माधव राव सिंधिया स्टेडियम में 6 अक्टूबर को ये T-20 मैच भारत और बांग्लादेश की टीमों के बीच खेला जायेगा।

MPL के सफल आयोजन के बाद जागी थी इंटरनेशनल मैच की उम्मीद   

ग्वालियर के माधव राव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में पिछले दिनों एमपीएल यानि मध्य प्रदेश क्रिकेट लीग का आयोजन हुआ था इसका आयोजन केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे और ग्वालियर डिविजन क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया ने किया था। इसके पीछे उनकी ही परिकल्पना थी, इसमें भारत के महान कप्तान कपिल देव और बीसीसीआई सचिव जय शाह भी शामिल हुए थे और आयोजन से बहुत प्रभावित हुए थे। एमपीएल सफल भी रहा जिसके बाद उम्मीद जागी थी कि अब ग्वालियर में भी इंटरनेशनल क्रिकेट मैच हो सकता है लेकिन इतना जल्दी ये होगा ये किसी ने नहीं सोचा था।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भारत बांग्लादेश मैच की जानकारी X पर शेयर की 

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने X पर इसकी जानकारी शेयर कर ग्वालियर के लोगों की ख़ुशी बढ़ा दी, उनके बेटे और जीडीसीए के उपाध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया इसे लेकर बहुत खुश और उत्साहित दिखाई दे रहे हैं, उन्होंने मैच के लिए तैयारियां शुरू दी है, GDCA पदाधिकारियों के साथ मीटिंगों का दौर शुरू कर दिया है, आज उन्होंने जय विलास पैलेस में मीडिया से बात कर इसकी जानकारी दी।

महानआर्यमन सिंधिया ने जनता, जय शाह और पिता ज्योतिरादित्य को दिया धन्यवाद  

महानआर्यमन सिंधिया ने मीडिया से कहा कि जिस तरह एमपीएल में ग्वालियर और मध्य प्रदेश के क्रिकेट प्रेमियों ने उत्साह दिखाया और देश को खासकर बीसीसीआई को ये संदेश दिया कि हम क्रिकेट को कितना प्रेम करते हैं ये उसी का परिणाम है कि ग्वालियर को इंटरनेशनल मैच की सौगात मिली, उन्होंने इसके लिए ग्वालियर की क्रिकेट प्रेमी  जनता, बीसीसीआई सचिव जय शाह और पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया को धन्यवाद दिया।

GDCA ने मैच की तैयारियों को लेकर बैठकें शुरू की 

महानआर्यमन सिंधिया ने बताया कि हमने मैच को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं, GDCA पदाधिकारियों के साथ हमें अभी बैठक की है, जल्दी है प्रशासन के साथ भी बैठक करेंगे। उन्होंने कहा जैसे हमने एमपीएल को अच्छे से आयोजित किया उससे कहीं ज्यादा अच्छी तरह से भारत बांग्लादेश T 20  इंटरनेशनल मैच की तैयारी की जाएगी, उन्होंने क्रिकेट प्रेमियों से इस मैच को एमपीएल से कहीं ज्यादा प्यार देने की अपील की है।

धर्मशाला में खेला जाना था ये मैच, BCCI ने किया री शेड्यूल  

आपको बता दें कि भारत बांग्लादेश क्रिकेट सीरिज का पहला T-20 मैच  6 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना था लेकिन वहां स्टेडियम में रिनोवेशन का काम चल रहा है इसलिए हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने मैच का आयोजन कराने में असमर्थता जताई जिसके बाद BCCI ने इसे री शेड्यूल कर ग्वालियर के नव निर्मित माधव राव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में कराने का फैसला किया और इस तरह 14 साल के लंबे अन्तराल के बाद ग्वालियर को इंटरनेशनल क्रिकेट मैच की सौगात मिली।

[dgv_vimeo_video id=”998598214″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews