नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने की सिंधिया की तारीफ, फूल सिंह बरैया के बयान पर कही बड़ी बात

नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने की सिंधिया की तारीफ, फूल सिंह बरैया के बयान पर कही बड़ी बात

Dr. Govind Singh praised Scindia : मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह (Leader of Opposition Dr. Govind Singh) ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया की तारीफ की है, कांग्रेस के वरिस्थ विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ गोविंद सिंह ने सिंधिया (Scindia) को नौजवान और खूबसूरत बताते हुए देश का बड़ा नेता बताया, वे ग्वालियर में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

मध्य प्रदेश में अगले साल 2023 में विधानसभा चुनव होंगे, कांग्रेस और भाजपा दोनों ही राजनीतिक दल अपने अपने स्तर पर तैयारियां कर रही हैं और जीत के दावे कर रही हैं, इस दरमियान नेताओं के बीच जुबानी जंग भी जारी है, दोनों ही दलों के नेता वार पलटवार करने से चूक नहीं रहे, ग्वालियर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद संघ ने अपने चिर परिचित अंदाज में मीडिया के सवालों के जवाब दिए और विरोधियों पर तंज कसे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चयन को लेकर कही बड़ी बात 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चल रहे असमंजस के सवाल पर डॉ गोविंद सिंह ने कहा कि भाजपा में भयंकर गुटबाजी है और आपस में घमासान मचा है इसलिए किसी नाम पर आपसी सहमति नहीं बन पा रही है  और वे कहते हैं कि कांग्रेस में गुटबाजी है जबकि हालत ये है कि हमारे पास मंत्री विधायक खुद आते हैं और कहते हैं कि आप इस मुद्दे को उठाओ तो समस्या दूर हो जएगी, आप समझ सकते हैं कि उनके ही मंत्री विधायक परेशान हैं तो जनता कितनी परेशान होगी, सरकार सो चुकी है कानून व्यवस्था चौपट है  प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, नौकरशाही किसी की नहीं सुन रही, अराजकता का माहौल है।

अपनी ही पार्टी के नेता के बयान से किया किनारा 

भाजपा सरकार को विफल होने और प्रदेश में अराजकता का माहौल बताने वाले एवं प्रदेश में कांग्रेस की सरकार का दावा करने वाले डॉ गोविंद सिंह ने मगर अपनी ही पार्टी के एक नेता के बयान से किनारा कर लिया, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फूल सिंह बरैया के बयान से किनारा करते हुए वरिष्ठ विधायक ने कहा कि मैं ज्योतिष से दूर हूँ, मैं भविष्यवक्ता नहीं हूँ इसलिए टिप्पणी नहीं  कर सकता, हो सकता है बरैया जी ज्योतिष पढ़ें हो या फिर उन्होंने कहीं से से ज्ञान प्राप्त किया हो,  बरैया जी प्रदेश के बड़े नेता हैं, हमसे ज्यादा दौरे करते हैं, मैं तो ग्वालियर चंबल और रीवा संभाग का कह सकता हूँ यहाँ बीजेपी का पूरी तरह से सफाया होगा, बस लोहा गरम है, चोट करने की देरी है, गौरतलब है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फूल सिंह बरैया ने पिछले दिनों बयान दिया था कि 2023 विधानसभा चुनावों में मध्य प्रदेश में बीजेपी की 50 से कम सीटें आएंगी, अगर ज्यादा सीटें आती है, तो मैं  राजभवन के सामने अपना मुंह काला कर लूँगा।

[dgv_vimeo_video id=”790764800″]

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को बताया देश का बड़ा नेता 

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Union Minister Jyotiraditya Scindia) के ग्वालियर चम्बल संभाग में अधि सक्रिय रहने और ग्वालियर से चुनाव लड़ने के कयासों के सवाल पर नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने कहा कि यदि वे चुनाव लड़ते तो हम उनका स्वागत करेंगे, पूर्व मंत्री ने कहा कि ग्वालियर में इतना खूबसूरत चेहरा नौजवान व्यक्ति, जो प्रदेश और देश का बड़ा नेता है वो चुनाव लड़ता है तो अच्छी बात है साथ ही उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सिंधिया जी बेशक चुनाव लादेन लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि अपने प्रतिनिधि  से टक्कर ना ले लें, यहाँ बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव में गुना संसदीय सीट से सिंधिया को कभी उनके सांसद प्रतिनिधि रहे डॉ केपी यादव ने एक लाख मतों के भारी अंतर से हरा दिया था।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews