हरदा में फिर टूटा कोरोना का कहर, बैंक कैशियर सहित एक ही परिवार के 5 लोग पॉजिटिव

हरदा में फिर टूटा कोरोना का कहर, बैंक कैशियर सहित एक ही परिवार के 5 लोग पॉजिटिव

हरदा|भवानी शंकर पाराशर| कोरोना (Corona) से पूरी तरह मुक्त होने के बाद हरदा में एक बार फिर कोरोना ने दस्तक दी है| कल ही हरदा के युवक को तबीयत खराब होने पर भोपाल रेफर किया गया था, जहां हमीदिया में जांच के दौरान वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया | उसके बाद उसके परिवार के सदस्यों की भी जांच की गई जिसमें उसके परिवार के चार अन्य लोग भी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं | एक साथ पांच नए मामले सामने आने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है|

युवक के पिता पंजाब नेशनल बैंक में कैशियर के पद पर कार्यरत हैं| वही हरदा के मानपुर क्षेत्र का एक अन्य युवक भी कोरोना पॉजिटिव निकला है सीएमएचओ द्वारा इसकी पुष्टि की गई है| अब इन सब की कांटेक्ट हिस्ट्री निकाली जा रही है। जिले में अब कुल 6 कोरोना संक्रमित मरीज हो गए हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews